लोक आस्था के महापर्व छठ के दौरान साफ सफाई सहित अन्य सुविधा व्यवस्था में जुटे नगर निगम और समाजिक कार्यकर्ता

👉

लोक आस्था के महापर्व छठ के दौरान साफ सफाई सहित अन्य सुविधा व्यवस्था में जुटे नगर निगम और समाजिक कार्यकर्ता


विप्र.
 संवाददाता गया

शुक्रवार से नहाए खाय के साथ चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ का शुभारंभ हो जायेगा। गया शहर के फल्गु नदी के विभिन्न घाटों की साफ सफाई के साथ छठ वर्यियों के लिए सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम और स्थानीय समाजिक कार्यकर्ताओं की टीम जुट गई है।

गुरूवार को गया शहर के फल्गु नदी के राय विंदेश्वरी घाट जिसका निर्माण सन 1926 में हुआ था। यहां प्रतिवर्ष हज़ारों की संख्या में छठ वर्ती दोनो दिन अर्ध्य देने आते हैं। कुछ लोग उक्त घाट पर आवासन कर चारों दिनों तक छठ पूजा करते हैं। जिनकी सभी सुविधाएं सुनिश्चित कराने हेतू जिला प्रशासन,  गया नगर निगम, राय विंदेश्वरी घाट छठ पूजा समिति एवं स्थानिय लोग एकजुट होकर घाट की सफाई,  लाइट की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, जेसीबी से कुंड बनाने, चलंत शौचालय की व्यवस्था सहित सभी कार्य किया जा रहा है। पूजा समिति ने स्थानीय प्रशासन से रबर डैम से पानी छोड़ने की मांग की है ताकि किरानी घाट, विंदेश्वरी घाट, राम शीला घाट आदि घाटों में भी छठ बर्तियो को पानी  मिल सके। घाट पर सफाईकर्मी के  हौसला आफजाई करने सहित अन्य कार्यो में लगे समिति के अध्यक्ष बैजू प्रसाद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रो विजय कुमार मिट्ठू, बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह,  रवि सिंह, मो शिबू,  प्रद्युम्न दुबे, अभिषेक श्रीवास्तव, रूपेश चौधरी, अशोक राम, आदि ने सम्पूर्ण गया शहर वासियों से बेहतर व्यवस्था में सहयोग करने का  भी आग्रह किया है। समिति के अध्यक्ष बैजू प्रसाद ने बताया कि आज गया नगर निगम के  मेयर,  उपमेयर, नगर निगम के  वरीय अधिकारियों भी घाट का जायजा लिया है एवं बेहतर व्यवस्था को लेकर कई दिशा निर्देश दिए हैं।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)




Previous Post Next Post