नालंदा जिले के रहुई प्रखंड कार्यालय के मैदान में श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

👉

नालंदा जिले के रहुई प्रखंड कार्यालय के मैदान में श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ



विप्र.
नालंदा से संवाददाता राकेश कुमार

नालंदा जिले के रहुई प्रखंड कार्यालय के मैदान में मंगलवार को श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कथा वाचन राष्ट्रीय प्रवक्ता पूज्य श्याम शुभम जी महाराज के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कथा के शुभारंभ पर श्रद्धालुओं ने कथा वाचक का भव्य स्वागत किया। कथा के प्रथम दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनाई गई। कथा वाचक शुभम जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा को बहुत ही सरल और सुंदर ढंग से सुनाया। श्रद्धालुओं को कथा बहुत ही पसंद आई...

कथा वाचक श्याम शुभम जी महाराज जी कथा के दौरान कहा की श्रीमद् भागवत कथा में जीवन का संपूर्ण रहस्य छिपा हुआ है इसीलिए पीढ़ी दर पीढ़ी इस कथा का आयोजन सभी उम्र के व्यक्तियों के लिए किया जाता है ताकि हर उम्र का व्यक्ति अपने हिसाब से इस कथा को सुनकर अपने जीवन में परिवर्तन ला सके एवं वास्तविक रूप से जीवन का महत्व समझ कर उस दिशा में अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके |



आयोजन करता अविनाश मुखिया ने बताया कि

इस सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन रहुई प्रखंड क्षेत्र इलाके के समस्त ग्रामीण व जनप्रतिनिधियों  द्वारा किया जा रहा है। 


श्रीमद भागवत कथा का आयोजन प्रतिदिन शाम 5 से लेकर 10 बजे रात तक किया जाएगा। कथा सुनने के लिए आए हुए श्रद्धालुओ के लिए बैठने का व्यापक इंतजाम आयोजन करता के द्वारा किया गया है। भागवत कथा को लेकर क्षेत्र में चहल पहल का माहौल बना हुआ है। कथा के पहले दिन कथा को सुनने के लिए आस पास के इलाके से बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला व पुरुष सामिल हुए।




कथा के उद्देश्य


इस भागवत कथा के आयोजन के निम्नलिखित उद्देश्य हैं:


लोगों को श्रीमद् भागवत कथा के ज्ञान से अवगत कराना।

लोगों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा देना।

लोगों को धर्म और आध्यात्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना।

व्हाई उद्घाटन के दौरान आयोजनकर्ता अविनाश मुखिया,सहयोगी भवानी सिंह ,मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अलबेला यादव,प्रमुख  बाबूलाल राम, उप प्रमुख राकेश रंजन,मुकेश कुमार, अनिल पांडे,चप्पू सिंह, बुंदेला पासवान, सुरेंद सिंह के साथ अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)




Previous Post Next Post