नहाय-खाय के साथ आरंभ हुआ महापर्व छठ का अनुष्ठान - Nahay Khay

👉

नहाय-खाय के साथ आरंभ हुआ महापर्व छठ का अनुष्ठान - Nahay Khay


- सुबह से ही घाटों पर स्नान कर गंगा जल ले जानेवालों का लगा रहा तांता

विप्र, पटना सिटी: नहाय-खाय के साथ शुक्रवार को लोक-आस्था का चार दिवसीय अनुष्ठान छठ शुभारंभ हो गया। अनुमंडल के 55 से अधिक गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाने के बाद व्रतियों ने भगवान भगवान सूर्य को जल अर्पित किया। सुबह से ही घाटों पर स्नान कर गंगा जल ले जानेवालों का तांता लगा रहा। शाम में व्रती अरवा चावल, चने की दाल, कद्दू की सब्जी, आवंला की चटनी आदि व्यजंनों को शुद्ध सात्विक भाव से ग्रहण करेंगी। कार्तिक शुक्ल पंचमी शनिवार को लोहंडा (खरना) है। दिन भर उपवास रहने के बाद सांध्य वेला में व्रती खरना का प्रसाद रोटी-रसिआव (गुड़-दूध में पकाया गया अरवा चावल) ग्रहण कर 36 घंटे का निर्जला उपवास का संकल्प लेगी। रविवार षष्ठी तिथि को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य दिया जाएगा। सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देने के बाद व्रतियों द्वारा पारण किया जाएगा।



हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)




Previous Post Next Post