हरदिया मृत परिवार के बीच पहुंचा रजौली भाजपा परिवार-गगन - Mrit Parivar aur BJP

👉

हरदिया मृत परिवार के बीच पहुंचा रजौली भाजपा परिवार-गगन - Mrit Parivar aur BJP


रजौली से विकाश सोलंकी की रिपोर्ट 

रजौली (नवादा) भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य गगन के नेतृत्व में रजौली विधानसभा भाजपा का एक शिष्टमंडल रजौली प्रखंड क्षेत्र  अंतर्गत हरदिया पंचायत के पुरानी कचहरीया डीह निवासी मृत चंदन राजवंशी एवं पिन्टू राजवंशी दो सहोदर भाईयों के घर पहुंचा।मंडल अध्यक्ष ने बताया कि बंगलौर के केमिकल फैक्ट्री में दम घुटने से दोनो सहोदर भाईयों चंदन राजवंशी एवं पिन्टू राजवंशी का मृत्यु हो गया।इसी क्रम में हम सब भाजपा परिवारजन मृत परिवार के बीच पहुंचकर नवादा भाजपा जिला प्रवक्ता सह मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रजौली प्रमोद कुमार एवं जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ संयोजक सह मेसकौर जिला परिषद सदस्य सरोज राजवंशी दोनो ने अपनी ओर से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद किया।मंडल अध्यक्ष ने बताया कि इस शिष्टमंडल में मेसकौर मंडल अध्यक्ष सुनील मिस्त्री,जिला कार्यसमिति सदस्य रंजन कुमार बब्लू,संजय कुमार बंटी,अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुसाफिर चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह, सुरेन्द्र सिंह, मानदेव तूरिया,ऋषि कपूर, नुनू राजवंशी,भोला राजवंशी ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया है।


हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)




Previous Post Next Post