औरंगाबाद : ग्रामीण विकास मंत्री का स्काट वाहन पलटने से पांच पुलिसकर्मी घायल | ACCIDENT

👉

औरंगाबाद : ग्रामीण विकास मंत्री का स्काट वाहन पलटने से पांच पुलिसकर्मी घायल | ACCIDENT

- अनुमंडल अस्पताल ने किया दो घायल को रेफर

- 03 दाउदनगर और दो बिहटा के निवासी घायल पुलिसकर्मी

- डेहरी जाने के क्रम में नहर मार्ग में तेजपुरा के पास हुई घटना

विप्र, औरंगाबाद : ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार का स्काट वाहन दाउदनगर अनुमंडल के ओबरा प्रखंड के तेजपुरा गांव के पास शनिवार को अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उनकी सुरक्षा में तैनात पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। मंत्री या उनके वाहन को कोई नुकसान नहीं हुआ है। नालंदा पुलिस बल के जवान घायल हुए हैं जो मंत्री श्रवण कुमार के स्काट ड्यूटी में थे। घायलों का इलाज दाउदनगर अनुमंडल अस्पताल में किया गया। चिकित्सकों ने पांचों पुलिसकर्मियों का इलाज किया। दो की स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। बताया गया कि मंत्री सीमावर्ती रोहतास जिले के डेहरी स्थित नगर परिषद बस स्टैंड के पास पटेल भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। यहां सरदार बल्लभभाई पटेल की 146 वीं जयंती पर कार्यक्रम होना था। इनके काफिले में चल रहे पुलिस का स्काट वाहन अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया। मालूम हो कि यह नहर मार्ग है। काफिले में साथ चल रहे दाउदनगर के सीओ नरेंद्र कुमार ने ग्रामीणों को मदद के लिए बुलाया और उनकी मदद से घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल उपाधीक्षक डा. राजेश कुमार सिंह एवं चिकित्सा पदाधिकारी डा. रंजू ने सबका इलाज किया। एसडीओ मनोज कुमार, एसडीपीओ कुमार ऋषि राज एवं अन्य पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे। अफरातफरी मच गई। बिहटा के 45 वर्षीय सुशील कुमार पासवान, दाउदनगर के 60 वर्षीय अब्दुल्ला खान, बिहटा के 24 वर्षीय अशोक कुमार गुप्ता, दाउदनगर के 40 वर्षीय जयप्रकाश कुमार और दाउदनगर के 37 वर्षीय प्रमोद कुमार पुलिसकर्मी हैं जो घायल हुए हैं। इनमें से अब्दुल्ला खान और जयप्रकाश कुमार की स्थिति गंभीर है जिसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)




Previous Post Next Post