मेसकौर पंचायत और उपरडीह पंचायत में हुआ जन संवाद का आयोजन

👉

मेसकौर पंचायत और उपरडीह पंचायत में हुआ जन संवाद का आयोजन



विप्र.
नवादा (रवीन्द्र नाथ भैया) 

- मेसकौर पंचायत में जीविका दीदीयों को 03 करोड़ 36 लाख का डीडीसी ने प्रदान किया चेक

- भट्ट विगहा में स्वयं सहायता समूह को 17 लाख 39 हजार और लिंकेज को 01 करोड़ 82 लाख का चेक डीडीसी ने प्रदान किया

- भट्ट विगहा में 26 स्वच्छाग्राहियों को 9-9 हजार का चेक डीडीसी ने प्रदान किया

आशुतोष कुमार वर्मा जिलाधिकारी के आदेश के आलोक में दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में मेसकौर प्रखंड के मेसकौर पंचायत में मध्य विद्यालय एवं सिरदला प्रखंडा के उपरडीह पंचायत के सामुदायिक भवन भट्ट विगहा में जन संवाद में सरकार के कल्याणकारी और विकास योजनाओं के बारे में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को विस्तार से जानकारी दी गयी।

जन संवाद का कार्यक्रम 10ः00 बजे पूर्वा0 में मेसकौर प्रखंड/पंचायत के मध्य विद्यालय एवं 02ः30 बजे अप0 से सिरदला प्रखंड के उपरडीह पंचायत, सामुदायिक भवन, भट्ट विगहा में आयोजित हुआ। काफी संख्या में स्थानीय महिला, पुरूष, बच्चे जन प्रतिनिधि आदि उपस्थित होकर जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से सरकार के महत्वाकांक्षी और उपयोगी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। मेसकौर पंचायत के मुखिया श्यामनंदन प्रसाद ने अधिकारियों को साल और बुके देकर सम्मानित किया। 

भट्ट विगहा में मध्य विद्यालय में बालिका उपरडिह के द्वारा नृत्य के साथ स्वागत गीत का गायन किया गया। दोनों संवाद स्थलों पर उप विकास आयुक्त एवं अन्य अधिकारियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। दोनों स्थलों पर कार्यक्रम का संचालन आदित्य कुमार पियूष अनुमंडल पदाधिकारी रजौली द्वारा किया गया। 

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों के द्वारा सरकार के सभी प्रकार के कल्याणकारी योजनाओं के बारे में गीत-संगीत और नाटक के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को अवगत कराया गया। 

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के द्वारा मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण एवं जिले के विकास पर आधारित लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। 

उप विकास आयुक्त ने कहा कि यह नागरिकों एवं अधिकारियों के बेहतर समन्वय से सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को संचालित किया जा रहा है। 

जन संवाद के माध्यम से विभिन्न विभागों के योजनाओं के बारे में जिला स्तरीय अधिकारियों से अवगत कराया जायेगा। जिला स्तरीय सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी आपके समक्ष जानकारी देंगे।

जानकारी के अभाव में लोग योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं। इसके पश्चात सम्मानित जन प्रतिनिधियों, नागरिकों से विभिन्न योजनाओं के संबंध में सुझाव/शिकायत प्राप्त किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि आपके बेहतर सुझाव से हमलोग योजनाओं को बेहतर ढ़ंग से क्रियान्वित कर सकेंगे। काफी संख्या में जीविका दीदीयों के अलावे स्थानीय नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी।

जन संवाद में जिला पदाधिकारी ने अपने-अपने विभागों के द्वारा क्रियान्वित की जा रही योजनाओं के बारे में बताया। आवास योजना से लाभ प्राप्त करने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि वास्ट प्रोडक्ट को निस्तारण कर खाद्य का निर्माण किया जा रहा है जो क्षेत्रों की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने में मददगार सावित हो रहा है।

सभी पंचायतों में वास प्रोडक्ट को निस्तारण की कार्रवाई की जा रही है।

जिला कल्याण पदाधिकारी श्री संजय कुमार ने एससी/एसटी, पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के लिए चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री अत्यन्त पिछड़ा वर्ग मेघावृति योजना, मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग मेघावृति योजना, जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास योजना, छात्रावास में खाद्यान आपूर्ति योजना, प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण योजना, मुख्यमंत्री सिविल प्रोत्साहन योजना के बारे में अवगत कराया। 

सहायक निदेशक समाज कल्याण श्रीमती अर्पणा झा ने मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना, राष्ट्रीय परिवार योजना, मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना, कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना, बिहार शताब्दी कुष्ठ कल्याण योजना, मुख्यमंत्री निःषक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री अन्तर्जातीय विवाह योजना, इंदिरा गाॅधी राष्ट्रीय बृद्धावस्था पेंषन योजना, लक्ष्मीवाई सामाजिक सुरक्षा पेंषन योजना आदि के बारे में विस्तार से लाभ प्राप्त करने के तरीकों के बारे में अवगत करायीं। उन्होंने बिना जाति धर्म के संचालित मुख्यमंत्री वृद्धा पेंषन योजना के बारे में बताया कि यह राज्य के सभी वृद्धजनों को सम्मान पूर्वक जीवन जीने का अधिकार प्रदान करता है। इस योजना का लाभ राज्य के नागरिक 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी आय वर्ग के वृद्धजनों को 400 रूपये प्रतिमाह एवं 80 वर्ष या उससे उपर के नागरिकों को 500 रूपये प्रतिमाह पेंषन उनके बैंक खाते में भेज दी जाती है। 

आदित्य कुमार पियूष ने जन संवाद में मंच का संचालन किया और अनुमंडल के द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। उन्होंने माता पिता के भरण पोषण के बारे में अवगत कराया।  

भूमि विवाद के साथ-साथ कई योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया।

मेसकौर पंचायत में जीविका दीदीयों को 03 करोड़ 36 लाख का चेक प्रदान किया एवं भट्ट विगहा में स्वयं सहायता समूह के 112 जीविका दीदीयों को 17 लाख 39 हजार और लिंकेज को 01 करोड़ 82 लाख का चेक डीडीसी ने प्रदान किया।

संतन कुमार अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रजौली ने लोक शिकायत निवारण के संबंध में विस्तार से जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि सादे पेज पर अपने समस्या को लिखकर कार्यालय में जमा करें। 60 दिनों के अन्दर निवारण का प्रयास किया जायेगा।

मतदाता सूची में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के बारे में स्वीप के नोडल पदाधिकारी सह जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी सत्येन्द्र प्रसाद ने विस्तार से बताया। 

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में अपना और अपने परिवार के सदस्यों के नाम की जांच अवष्य कर लें। यदि आपका या आपके परिवार के सदस्यों का नाम पंजीकृत नहीं है तो आज ही पंजीकरण करने के लिए जमा कर दें। इसके लिए एक रंगीन फोटो, आवास प्रमाण पत्र और जन्म तिथि प्रमाण पत्र की आवष्यकता होती है। प्रपत्र ’6’ भरकर अपने बीएलओ को दिजिए और पावती लेना न भूलें। सुधीर कुमार तिवारी जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी ने अपने-अपने विभाग के योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। मेसकौर पंचायत के मुखिया रामनंदन प्रसाद एवं भट्ट विगहा पंचायत के मुखिया ने भी अपना उद्गार व्यक्त की।  

जन संवाद कार्यक्रम में जिला स्तरीय पदाधिकारी और संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी,  अंचलाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के साथ-साथ अन्य अधिकारी, कर्मी आदि उपस्थित थे।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)




Previous Post Next Post