कायस्थ परिवारों ने की अपने इष्ट देव भगवान चित्रगुप्त की पूजा

👉

कायस्थ परिवारों ने की अपने इष्ट देव भगवान चित्रगुप्त की पूजा


विप्र.
रजौली(नवादा)प्रखण्ड मुख्यालय में कायस्थ परिवारों द्वारा बुधवार को अपने इष्ट देव भगवान चित्रगुप्त महाराज की पूजा-अर्चना पंडित जितेन्द्र पांडेय की देख रेख में बड़े धूमधाम से सम्पन्न हुआ।लोगों ने अपने इष्ट देव से सुख,समृद्धि, शौर्य एवं प्रखर बुद्धिमान की मंगलकामना की।रजौली के अधिवक्ता संजय कुमार मुन्ना, संजय कुमार सिन्हा,पत्रकार राजेश कुमार सिन्हा,अधिवक्ता सुनील कुमार,अधिवक्ता अखलेश कुमार,मुन्ना सिन्हा,सुमन कुमार, विनय कुमार सिन्हा,आशीष रंजन सिन्हा,प्रेम रंजन,राजीव रंजन,प्रियांशू रंजन,शिवम कुमार, ऋषि कुमार समेत दर्जनों कायस्थ परिवार के लोगों ने बड़े धूमधाम से आपने इष्ट देव भगवान चित्रगुप्त महाराज की पूजा-अर्चना की।साथ ही पूजा उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया।भगवान चित्रगुप्त की कथा के बारे में पंडितों का कहना है कि भगवान चित्रगुप्त सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा के शरीर से उत्पन्न हुए थे।उनका नामांकरण ब्रह्मा जी के द्वारा किया गया था और उन्हें यमराजपुरी में रहकर धर्म-अधर्म का लेखा-जोखा रखने का कार्यभार सौंपा।तब से लेकर आज तक कायस्थ परिवारों को भगवान चित्रगुप्त का वंशज माना जाता है और तभी से कायस्थ जाति के लोग चाहे व्यवसाय हो या कोई अन्य धंधा।वे खाता-बही रखने का कार्य करते हैं।पूजा कार्यक्रम के मौके पर दर्जनों महिला व पुरुष शामिल थे।




हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)




Previous Post Next Post