फतेहपुर पंचायत में जिला प्रशासन ने किया जन संवाद का हुआ आयोजन

👉

फतेहपुर पंचायत में जिला प्रशासन ने किया जन संवाद का हुआ आयोजन



विप्र.
 नवादा से रवीन्द्र नाथ भैया की रिपोर्ट 

- डीएम सहित सभी अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों को योजनाओं के बारे में बताया और बेहतर ढंग से लागू करने के लिए लिया परामर्श

नवादा आशुतोष कुमार वर्मा जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता मे अकबरपुर प्रखंड के पंचायत भवन फतेहपुर में मुख्यमंत्री जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अकबरपुर प्रखंड के फतेहपुर पंचायत/गाॅव में आयोजित जन संवाद में स्थानीय जन प्रतिनिधियों के द्वारा बुके और साॅल देकर जिला पदाधिकारी के साथ उपस्थित अधिकारियों को सम्मानित किया ।

जिला पदाधिकारी ने अकबरपुर प्रखंड के फतेहपुर पंचायत में कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी योजनाओं को पारदर्शी ढ़ंग से धरातल पर लागू करना है। उपस्थित ग्रामीणों से पंचायत में संचालित विभिन्न योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु फीडबैक देने की अपील की । 

जन-संवाद कार्यक्रम में बिहार सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाएँ यथा राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग, श्रम संसाधन विभाग, पंचायती राज विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, उर्जा विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, जल संसाधन विभाग, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग, अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण विभाग, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, उद्योग विभाग, परिवहन विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, पथ निर्माण विभाग, जीविका आदि विभागीय योजनाओं के संबंध में संबधित विभाग के जिला स्तरीय पदाधिकारीयों के द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। 

आयोजन स्थल पर विभिन्न विभागों के काउंटर बनाए गए थे जिस पर ग्रामीणों को बारी-बारी से जानकारी दी जा रही थी। 

जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजीव कुमार ने कहा कि लोहिया स्वच्छ अभियान के तहत घर-घर से कूड़ा कचरा को उठाया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन एक-एक रूपये शुल्क देना होता है। इससे गाॅव स्वच्छ और सुन्दर लगेगा। इसके अलावे प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना और जल जीवन हरियाली अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा के क्रियान्वयन के संबंध में बताया गया।

पंकज कुमार एसडीपीओ रजौली ने कहा कि अपनी समस्याओं को थाना में शिकायत के लिए आवेदन दें। कार्रवाई जरूर होगी और आवेदन का पावती भी निःशुल्क मिलेगा। पुलिस के 112 नम्बर पर डायल कर आवश्यक सहायता ली जा सकती है। सात से आठ मिनट में गाड़ी आपके पास पहुंच जायेगी और समस्याओं का सामाधान होगा। लोगों में भ्रांति है कि महिला से संबंधित समस्याओं की सुनवाई केवल महिला थाना नवादा में होती है। लेकिन ऐसी बात नहीं है। इसके लिए सभी थाना में महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है। समस्याओं का समाधान के लिए आनलाईन आवेदन भी किये जा सकते हैं। 

जिला पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची में संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मतदाता सूची में अपना और अपने परिवार के सदस्यों के नाम की जाॅच अवश्य कर लें। 25 और 26 नवम्बर 2023 शनिवार और रविवार को विशेष अभियान चलाया जायेगा। जिसके तहत सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहेंगे और मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे। वोटर हेल्प लाईन का नम्बर 1950 है। मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए प्रपत्र ’6’ नाम हटाने के लिए प्रपत्र ’7’ और नाम, पता में संशोधन करने के लिए प्रपत्र ’8’ भरकर बीएलओ को दें और पावती लेना नहीं भूलें। आन लाईन के माध्यम से भी मतदाता सूची में नाम दर्ज किया जा सकता है:- http://voters.eci.gov.in               

 जिला पशुपालन पदाधिकारी दीपक कुमार ने भेंड़, बकरीपालन, मुर्गी, पशुपालन के संबंध में विस्तार से जानकारी दिये। उन्होंने पशुओं के बीमा के बारे में भी बताया। 

डा.राम कुमार प्रसाद सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड और परिवार नियोजन के बारे में विस्तार से जानकारी दिया।सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा अर्पणा झा ने कहा कि छः प्रकार का पेंशन संचालित है जो तीन केन्द्र सरकार का है और तीन राज्य सरकार का है। पेंशन से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दीया। 

उन्होंने कहा कि लागातार पेंशन प्राप्त करने के लिए साल में एक बार अपना जीवन प्रमाणीकरण अवश्य करायें। यह कार्य ब्लाॅक में निःशुल्क किया जाता है। आधार कार्ड और वोटर कार्ड में उम्र में अंतर नहीं होना चाहिए।सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों के द्वारा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गीत-संगीत और नाटक के माध्यम से फतेहपुर पंचायत में प्रदर्शन किया गया। स्थानीय लोगों ने बड़े ध्यान से योजनाओं को सुना, समझा और लाभ प्राप्त करने की ओर अग्रसर हुए। जिला सूचना जन सम्पर्क पदाधिकारी के द्वारा विभिन्न योजनाओं को स्टैंटिंग फ्रेम के माध्यम से काफी आकर्षक ढ़ंग से प्रदर्शित किया गया।जिलाधिकारी के द्वारा नवादा जिला पर तैयार किया गया डोकुमेंट्री फिल्म का भी जन संवाद कार्यक्रम में उसका विडियो दिखाया गया। 

जीविका दीदीओं ने अपने कार्य कलाप के बारे में सुनाया गया। 

 फतेहपुर पंचायत सरकार भवन में जन संवाद कार्यक्रम में जीविका दीदीयों को क्रमशः 23 लाख 38 हजार रूपये का बैंक लिंकेज चेक दिया गया।जन संवाद कार्यक्रम में मंच का संचालन अकबरपुर प्रखंड के फतेहपुर पंचायत में आदित्य कुमार पियूष अनुमंडल पदाधिकारी रजौली के द्वारा बेहतर ढ़ंग से किया गया।

जन संवाद कार्यक्रम में कार्यपालक अभियंता विद्युत, पीएचईडी, श्रीमती प्रियंका कुमारी डीपीओ शिक्षा विभाग, श्री मनोज गिरि डीपीएम जीविका, प्रखंड विकास पदाधिकारी अकबरपुर श्रीमती गीता कुमारी, अंचलाधिकारी श्री रोहित कुमार के साथ कई पदाधिकारी एवं सैंकड़ों की संख्या में आमजन उपस्थित थे।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)




Previous Post Next Post