टॉप 10 अपराधियों में शामिल विकास यादव पुलिस दविश के बाद किया आत्मसमर्पण

👉

टॉप 10 अपराधियों में शामिल विकास यादव पुलिस दविश के बाद किया आत्मसमर्पण


विप्र.
संवाददाता

शेरघाटी (गया) गया जिला के टॉप 10 अपराधियों में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए जिला पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष अभियान के बाराचट्टी अंतर्गत चर्चित वीरू हत्याकांड के प्राथमिकी अभियुक्त दबीश के बाद गुरूवार को बाराचट्टी पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।नगर पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने अनुमंडल पुलिस कार्यालय शेरघाटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताया कि बाराचट्टी थाना कांड संख्या 866/23  का प्राथमिकी अभियुक्त विकास यादव ग्राम बेला थाना धनगांइं जिला गया के खिलाफ कुर्की वारंट एवं इश्तेहार चिपका कर दबाव बनाया जा रहा था। छापेमारी की जा रही थी।परिणाम स्वरूप विकाश आत्म समर्पण हुआ। इस प्रकार विरु हत्याकांड का उद्वेदन किया गया। आरोपी अन्य कई मामलों में भी दोषी है।उसने पुलिस के समक्ष कई कांड में शामिल होने का स्वीकार किया है।मालूम हो कि बाराचट्टी के कलौआ गांव के वीरू की हत्या बीते 14 नवंबर 2023 को गोली मारकर कर दी गई थी।जिसमें विकास नामजद था। पुलिस छापामारी कर लगातार दबाव बना रही थी। विकास के खिलाफ धनगांई थाना क्षेत्र कांड संख्या 56 /22 में  संगीन धाराओं में प्राथमिकी आरोपी है।प्रेस वार्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राज किशोर सिंह बाराचट्टी थाना अध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा एवं शेरघाटी थाना अध्यक्ष विमल कुमार मौजूद रहे।नगर अधीक्षक ने थानाध्यक्षों को अपराध के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया है।इसके तहत सूरज मंडल चेक पोस्ट एवं शेरघाटी थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित चिन्हित स्थानों पर छापेमारी की जाएगी।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)




Previous Post Next Post