फरीदपुर बस्ती में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो को गोली लगी - Firing

👉

फरीदपुर बस्ती में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो को गोली लगी - Firing

- हाल ही में जेल से निकले कुख्यात निशु झा ने दिया घटना को अंजाम

- दोनों घायलों को का निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती 

विप्र, जमालपुर (मुंगेर)

जेल से हाल में जमानत से बाहर आए कुख्यात निशु झा ने अपने गुर्गे के साथ मंगलवार की देर रात  फरीदपुर बस्ती में ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना में राजेंद्र पंडित और अजित कुमार जख्मी हो गए। दोनों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। गोलीबारी कर भाग रहे एक बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सुपुर्द कर दिया। गोलीबारी की घटना फरीदपुर बस्ती में वर्चस्व के लिए हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दरअसल, मंगलवार की रात जमालपुर आदर्श थाना क्षेत्र के फरीदपुर बस्ती में काली पूजा विसर्जन यात्रा निकाली जा रही थी। इसमें नीरज कुमार के साथ आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। इस बीच कुख्यात निशु झा बस्ती में अपना वर्चस्व कायम रखने को लेकर छह सहयोगियों के साथ नीरज कुमार के घर पर छह से सात चक्र गोलियां चलाई। इस घटना में नीरज कुमार के चाचा राजेंद्र पंडित व चचेरा भाई अजीत कुमार को गोली लग गई। गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बाइक से भागने लगे। इस क्रम में नीरज कुमार ने निशु झा के एक सहयोगी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। अन्य बदमाश बाइक से भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही आदर्श थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इधर, फरीदपुर बस्ती में गोलीबारी की घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। बता दें कि,  निशु झा जमालपुर का एक हिस्ट्री शीटर है। इस पर हत्या, लूट, डकैती, छिनतई, रंगदारी,चोरी, गोलीबारी व मारपीट जैसे कई संगीन अपराध जमालपुर व रेल थाना जमालपुर में दर्ज है। निशु झा जदयू नेता जुगनू मंडल की हत्या मामले में कुछ माह पूर्व ही जेल से जमानत पर निकला था। ग्रामीण की मानें तो निशु पर एक सफेद पोश का हाथ है।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)




Previous Post Next Post