कोशिशें ही कामयाब होती है:-डीएम

👉

कोशिशें ही कामयाब होती है:-डीएम


विप्र.
 नवादा से रवीन्द्र नाथ भैया की रिपोर्ट 

-सभी थाना में महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है:-एसपी

-लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी जिलाधिकारी के द्वारा जन संवाद कार्यक्रम में 

-डीएम,एसपी,डीडीसी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

नवादा जन संवाद कार्यक्रम जिले के उग्रवाद प्रभावित कौआकोल प्रखण्ड के पाण्डेय गंगोट पंचायत के बापू इंटर विद्यालय एवं पकरीबरावां प्रखंड के एरूरी पंचायत में उच्च विद्यालय के प्रांगण में कार्यक्रम का उद्घाटन आशुतोष कुमार वर्मा जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल एवं दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिला पदाधिकारी का प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार चाँद, एवं पुलिस अधीक्षक को अंचल अधिकारीयों अंजली कुमारी एवं उप विकास आयुक्त का मुखिया दीपक कुमार ने बुके देकर स्वागत किया। सम्मानित जन प्रतिनिधियों ने अधिकारियों को पौधे और साल देकर सम्मानित किया।एरूरी उच्चतर विद्यालय के प्रांगण में मुखिया आदि जन प्रतिनिधियों ने अधिकारियों को पौधे और बुके देकर सम्मानित कियु।जिलाधिकारी ने कहा कि विभागों में नई-नई योजनाएं आती है, वहीं योजनाओं के स्वरूप में भी परिवर्तन होता है। जन संवाद के माध्यम से आम जनों से मिलने का सुगम माध्यम है। जन संवाद कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन द्वारा सभी विभागों का काउन्टर लगाया गया, जिसके माध्यम से सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई एवं लोगों से आवेदन प्राप्त किया गया । 

जन संवाद के तहत जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने अपने विभाग के द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में स्थानीय नागरिकों और जन प्रतिनिधियों को अवगत कराय। विकास एक सतत् प्रक्रिया है। बिहार सरकार के 44 विभागों के द्वारा योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाता है। नये-नये योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। जिसका लाभ आप लोग सुगमता से ले सकेंगे। आपके द्वारा दिये गए आवेदनों का संग्रह किया जायेगा जिसको एक पक्ष के अन्दर सामाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कौआकोल के पाली में बिजली उपकेन्द्र का निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। पिछले दिनों माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा इस कार्य का शुभारम्भ किया गया है। जिसपर 12 करोड़ 53 लाख रूपये खर्च होंगे। इसके बन जाने से कौआकोल प्रखंड के पंचायतों और गांवों में लागातार बिजली की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

 जय प्रकाश आश्रम में भी चहारदीवारी का निर्माण किया जायेगा जिसपर 37 लाख रूपये स्वीकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि कोशिशें हीं कामयाब होती है। 

पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल ने कहा कि अपनी समस्याओं को थाना में शिकायत के लिए आवेदन दें। कार्रवाई जरूर होगी और आवेदन का पावती भी निःशुल्क मिलेगा। पुलिस के 112 नम्बर पर डायल कर आवश्यक सहायता ली जा सकती है। सात से आठ मिनट में गाड़ी आपके पास पहुंच जायेगी और समस्याओं का सामाधान होगा। लोगों में भ्रांति है कि महिला से संबंधित समस्याओं की सुनवाई केवल महिला थाना नवादा में होती है। ऐसी बात नहीं है। इसके लिए सभी थाना में महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है। समस्याओं का समाधान के लिए आनलाईन आवेदन  किये जा सकते हैं।महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक थाना में महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है। महिला पदाधिकारी आपके समस्याओं को सुनेंगे और उसका समाधान करेगी। प्रत्येक शनिवार को सभी थाना में भूमि विवाद की समस्या का समाधान किया जाता है जिसमें दोनों पक्षों को आमने सामने बैठाकर निःशुल्क समाधान निकाला जाता है। 

इसमें संबंधित थानाध्यक्ष और अंचलाधिकारी एक साथ बैठकर भूमि समस्याओं का समाधान करते हैं।दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त ने कहा कि मतदाता सूची का पंजीकरण किया जा रहा है। इसके तहत मतदाता सूची में अपना और अपने परिवार के सदस्यों के नाम की जाॅच अवश्य कर लें। 25 और 26 नवम्बर 2023 शनिवार और रविवार को विशेष अभियान चलाया जायेगा। जिसके तहत सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहेंगे और मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे।वोटर हेल्प लाईन का नम्बर 1950 है। मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए दो स्टाॅल लगा हुआ है, जहां से प्रपत्र ’6’ लेकर मतदाता सूची में नाम दर्ज किया जा सकता है। 09 दिसम्बर 2023 तक मिशन मोड में इसके लिए कार्य चल रहा है। इसके अलावे मनरेगा, मुख्यमंत्री आवास योजना, सीएम वास स्थल क्रय योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दिय।लोहिया स्वच्छ अभियान के तहत घर-घर से कूड़ा कचरा को उठाया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन एक-एक रूपये शुल्क देना होता है। इससे गाॅव स्वच्छ और सुन्दर लगेगा। इसके अलावे प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना और जल जीवन हरियाली अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दिया।डीएसपी श्रीमती प्रिया  ने साईबर क्राईम से बचने के लिए जन संवाद में उपस्थित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों आदि को महत्वपूर्ण जानकारी दिया। 

उन्होंने कहा कि आधार नम्बर किसी के साथ शेयर नहीं करें। आधार नम्बर को बायोमेट्रिक लाॅक किया जा सकता है। अपना एटीएम का पीन कोड किसी को शेयर नहीं करें। किसी के बहकावे में या लोभ में नहीं फंसे। डरना नहीं है, बुद्धि और विवेक से काम लें। आनलाईन अपना जानकारी किसी को शेयर नहीं करें। 

सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा अर्पणा झा ने पषन से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दीया। उन्होंने कहा कि लागातार पेंशन प्राप्त करने के लिए साल में एक बार अपना जीवन प्रमाणीकरण अवश्य करायें। यह कार्य ब्लाॅक में निःशुल्क किया जाता है। आधार कार्ड और वोटर कार्ड में उम्र में अंतर नहीं होना चाहिए। 

जिला पशुपालन पदाधिकारी डाॅ0 श्याम किशोर, जिला कृषि पदाधिकारी संतोष सुमन, आदि ने अपने अपने विभागों से संबंधित जानकारी लोगों के बीच दी।

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों के द्वारा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गीत-संगीत और नाटक के माध्यम से मरूई पंचायत सरकार भवन में प्रदर्शन किया गया। स्थानीय लोगों ने बड़े ध्यान से योजनाओं को सुना, समझा और लाभ प्राप्त करने की ओर अग्रसर हुए।जिला सूचना जन सम्पर्क पदाधिकारी के द्वारा विभिन्न योजनाओं को स्टैंटिंग फ्रेम के माध्यम से काफी आकर्षक ढ़ंग से प्रदर्शित किया गया। जिलाधिकारी के द्वारा जिला पर तैयार किया गया डोकुमेंट्री फिल्म का भी दोनों जन संवाद कार्यक्रम में उसका विडिया दिखाया गया। 

मतदाता सूची में नाम दर्ज करने का भी निर्वाचन आयोग का आडियो सुनाया गया।जीविका दीदीओं के द्वारा आज फिडबैक दिया गया। जिलाधिकारी, एसपी और डीडीसी ने संयुक्त रूप से जीविका दीदीयों को 16 लाख 11 हजार रूपये का चेक प्रदान किया गया।जन संवाद कार्यक्रम का संचालन अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने किया। कौआकोल प्रखंड के पाण्डेय गंगोट उच्च विद्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री सुनील कुमार चांद के द्वारा बेहतर व्यवस्था की गई थी।जन संवाद कार्यक्रम में सिविल सर्जन नवादा श्रीराम कुमार प्रसाद,  जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सत्येन्द्र प्रसाद, कार्यपालक अभियंता विद्युत, पीएचईडी एवं संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के साथ-साथ स्थानीय नागरिक, जन प्रतिनिधि एवं मीडिया के प्रतिनिधि आदि सम्मिलित थे।



हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)




Previous Post Next Post