दीपावली व छठ को ले डीएम ने अधिकारियों संग बैठक कर दिया निर्देश

👉

दीपावली व छठ को ले डीएम ने अधिकारियों संग बैठक कर दिया निर्देश


विप्र.
नवादा से रवीन्द्र नाथ भैया की रिपोर्ट

-छठ तक अधिकारियों को नहीं मिलेगी छुट्टी

जिला पदाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार में दीपावली एवं छठ पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए  बैठक आयोजित हुई। उन्होंने कहा कि दशहरा एवं मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण एवं भाईचारे का वातावरण ने मनाया गया।इसके लिए सभी उपस्थित पदाधिकारियें को धन्यवाद दिया।उन्होंने कहा कि 12 नवम्बर 2023 को दीपावली पर्व है, जिसमें पटाखा के कारण कहीं भी अप्रिय घटना घट सकती है।इसके लिए प्रत्येक प्रखंड में फायर टेंडर तैयार रखना है,सभी हाॅस्पीटल में 24 घंटे डाॅक्टर की उपस्थिति अनिवार्य है ,एम्बुलेंस की व्यवस्था रखनी होगी। पटाखों की बिक्री केवल लाईसेंसधारी दुकानों द्वारा ही की जा सकती है। अवैध पटाखा बेचने वाले के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जायेगी।पटाखा बिक्री स्थल पर अनुज्ञप्तिधारियों को कम से कम दो पोर्टेबुल अग्निशाम यंत्र रखना अनिवार्य है।उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के अवसर पर नदियों, तालाबों, एवं घाटों पर श्रद्धालुओं, छठव्रतियों एवं इनके परिवार के सदस्यों की भारी भीड़ एकत्र होती है। 

आस्था के महापर्व छठ व्रत के अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास अधिकारियों को छठघाटों की पूर्ण सफाई, प्रकाश की व्यवस्था, चेंजिंग रूम, जिले के सभी क्षेत्र वासियों को सभी प्रकार की आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।इस अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण के लिए हर संभव कदम उठाने का सख्त निर्देश दिय। 

उन्होंने कहा कि छठ पर्व के लिए शांति समिति के साथ बैठक कर लेंगे। छठ के अवसर पर ज्यादा गड्ढ़े वाले तालाव पर गोताखोर तैयार रखें। कभी-कभी ज्यादा  पानी रहने के कारण डुबने की स्थिति हो जाती है तो इसके लिए  महाजाल एवं गोताखोर अवश्य तैयार रखेंगे। 

जिला पदाधिकारी ने कहा कि महत्वपूर्ण घाटों जहाॅ पर भीड़-भाड़ ज्यादा रहती है, नियंत्रण के लिए तैनात रहेंगे एवं शांति व्यवस्था बनाये रखेंगे। सभी बच्चे एवं बुजूर्ग के पाॅकिट में पता एवं मोबाईल नम्बर जरूर होना चाहिए। भीड़-भाड़ वाले जगहों पर सतर्कता बरतनी है। शरारती तत्वों पर पैनी नजर  रहेगी। छेड़खानी की घटना अगर हो तो वहां नियंत्रण रखना है एवं सख्ती से कार्रवाई करना है।मनरेगा के तहत रोड की स्थिति यदि अधूरा हो तो उसे ध्यान में रखेंगे एवं घाट पर जाने वाली रास्ता में गड्ढ़ा है तो उसे मरम्मत कर सही कर लेंगे ताकि परवैती एवं अन्य लोगों को आने-जाने में असुविधा न हो।सभी पूजा समिति के साथ बैठक कर खतरनाक घाटों को चिन्हित और सुव्यस्थित करने का भी निर्देश दिया गया।उन्होंने कहा कि पर्व को सकारात्मक दृष्टिकोण एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाना है। छठ पर्व में घाट पर जाने वाले रास्ते में साफ-सफाई एवं प्रकाश की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। नहाय खाय के दिन से लेकर पारण तक घाटों की निगरानी करनी होगी। कार्तिक पूर्णिमा के दिन भी  गहरे नदी और तालाबों वाले जगहों पर ध्यान रखना होगा, खास कर मोतनाजे में लोग पानी के लिए एवं स्नान के लिए आयेंगे। डूबने की स्थिति से रोकना है।घाट वाले स्थानों पर पटाखा छोड़ना मना है।छठ के समय एनाउन्समेंट के द्वारा लोगों को सतर्कता के बारे में जानकारी देना है। 

जिला पदाधिकारी ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को छठ एवं दीपावली में छुट्टी नहीं मिलेगी।अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर एवं रजौली द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को दीपावली एवं छठ पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण  वातावरण में सम्पन्न कराने का आवश्यक निर्देश दिया।बैठक में दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त नवादा, अखिलेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, आदित्य कुमार पियूष अनुमंडल पदाधिकारी रजौली, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवादा सदर, रजौली एवं पकरीबरावां, राजीव कुमार डीआरडीए निदेशक, कार्यपालक पदाधिकारी वारिसलीगंज, रजौली के साथ सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी उपस्थित थे।




हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)



Previous Post Next Post