रजौली के अर्चना नगर में हुई डकैती की घटना को अंजाम देने वाले दो कुख्यात डकैत गिरफ्तार - Dakaiti ki Ghatna!

👉

रजौली के अर्चना नगर में हुई डकैती की घटना को अंजाम देने वाले दो कुख्यात डकैत गिरफ्तार - Dakaiti ki Ghatna!


विप्र रजौली (नवादा)
एसडीपीओ पंकज कुमार शुक्रवार को रजौली थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दिया कि रजौली के अर्चना नगर के निवासी सुमंत कुमार के घर में डकैती की घटना को अंजाम देने वाले दो कुख्यात डकैत को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार डकैत गया जिले के परैया थाना क्षेत्र के धूपन रवानी के पुत्र दीपक रवानी और अतरी थाना क्षेत्र के जवाहर राजवंशी के पुत्र विक्की राजवंशी शामिल है। यह दोनों कुख्यात डकैत हैं इन लोगों के विरुद्ध जिले के कई अन्य थाने में भी प्राथमिक की दर्ज है। इस डकैती में शामिल अन्य पांच डकैतों को पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसडीपीओ ने बताया कि इस डकैती में शामिल अन्य तीन डकैती में से दो जेल में बंद है। जिसे रिमांड पर लेकर पूछताछ किया जाएगा अन्य एक जो फरार है। उसकी भी गिरफ्तारी के लिए पूरी टीम लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताते चले की 8 अक्टूबर को अर्चना नगर के सुमंत कुमार के घर में हथियार बंद डकैत घुसे थे और हथियार के बल पर सभी घर वाले को बंधक बनाया था और घर में रखें 6 लाख रुपए का जेवरात और 15 हजार रुपया नगर लेकर जाने में सफल हो गए थे। इस घटना के बाद एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ पंकज कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई थी। जो लगातार डकैतों की धर पकड़ के लिए तकनीकी सेल के सहयोग से कम कर रही थी और पुलिस को अभी तक इस डकैती की घटना में शामिल 7 डकैतों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है।
Previous Post Next Post