कोंच प्रखंड क्षेत्रों में छठ पर भगवान भास्कर को दिया गया संध्या शुबह का अ‌र्घ्य हुआ सम्पन्न

👉

कोंच प्रखंड क्षेत्रों में छठ पर भगवान भास्कर को दिया गया संध्या शुबह का अ‌र्घ्य हुआ सम्पन्न


विप्र. 
संवाददाता

कोंच (गया) प्रखंड क्षेत्र में छठ पर्व को लेकर पूरा क्षेत्र भक्तिमय है। वहीं रविवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव की नदियों, पोखरों और तलावों में हजारों छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अ‌र्घ्य अर्पित किया।वही सोमवार को सुबह दुसरा अर्ध्य हजारों छठव्रतियों नें देकर सम्पन्न किया।सभी घाटों पर एक सा नजारा था। प्रखंड मुख्यालय कोंच से लेकर निमनाही सुर्य मंदिर पर, गरारी,केर,आंती,बरई, साहगंज, धनछुहा,तटों तक यानी पूरे इलाके में छठ पूजा के पारंपरिक गीत गूंज रहे थे।दोपहर बाद तीन बजे से ही छठव्रतियों का घाट पर आने का सिलसिला शुरू हो गया था।व्रती अपने परिजनों के साथ छठी माई के गीत गाते हुए नदी तट पर आ रही थीं। व्रतियों के साथ माथे पर दउरा लिए परिजन भी घाट पहुंचे। तट पर व्रतियों के पहुंचने के बाद शुरू हुआ अ‌र्घ्य देने का सिलसिला। घाट पर व्रतियों के आने का सिलसिला पांच बजे तक चलता रहा। हर आदमी एक-दूसरे की मदद करने का तैयार था। घाटों पर व्रतियों की मदद करने को स्थानीय कार्यकर्ता मुस्तैद थे। वहीं  कोंच पोखरा, निमनाही सुर्य मंदिर तुतुरखी,सिंघड़ा,,बराई, सिंदुआरी, धनछुहा,केर,श्रीगांव,आंती,कोराप मंझीआंवा, गरारी, उतरैन, कुरमांवा, चबुरा, ददरेजी देवरा नदी सहित अन्य छठ घाटों पर व्रतियों ने भगवान भास्कर को पहिला और दुसरा अ‌र्घ्य दिया।  इसके अलावा कई छठव्रतियों ने अपने-अपने घर की छतों पर भी भगवान भास्कर को अ‌र्घ्य अर्पित किया। वही छठ पर्व को लेकर स्थानीय एसडीओ सुजीत कुमार, डीएसपी गुलशन कुमार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार और प्रखंड विकास पदाधिकारी विपुल भारद्वाज, अंचलाधिकारी विनीत व्यास  के द्वारा सभी घाटों पर विशेष फोर्स और मंजिष्टेट की तनाती किया गया था। हर घाट पर महिला पुलिस बल तैनात किया गया था। इसका निगरानी खुद टिकारी एसडीपीओ गुलशन कुमार, एसडीएम सुजीत कुमार,थाना अध्यक्ष अविनाश कुमार, बीडीओ बीपुल भारद्वाज अंचलाधिकारी विनीत व्यास,हर जगहों पर कमेटी के कार्यकर्ताओं कर रहे थे।वही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नदीम अख्तर के द्वारा सभी घाटों पर स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किया गया था जिसमें डाक्टर, कर्मी हर जगहों पर मौजूद थे।वही कोंच निमनाही सुर्य मंदिर पर द्विवेदी परिवार और बेयापारी समुदाय की ओर से नारियल,फल वितरण किया गया और निमनाही सुर्य मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सतेंद्र शर्मा, नौलेश द्विवेदी संवाददाता, शुनील कुमार समाजसेवी,अमरेश कुमार पैक्स अध्यक्ष, भोला सिंह, पूर्व मुखिया बजरंगी शर्मा,पारस यादव समाजसेवी,बबन सिंह समाजसेवी,श्रीधर शर्मा वार्ड सदस्य,झुन शर्मा,मोहन साव, विंदेश्वरी प्रसाद मंडल पूर्व मुखिया, चंद्रलेखा सिंह पूर्व पंचायत समिति, जयपाल कुमार पूर्व पंचायत समिति, उग्रह सिंह, प्रहलाद द्विवेदी, श्रीराम शर्मा,मोनु शर्मा, आशुतोष सिंह, शिववरण साव, नितेश रंजन शिक्षक, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)




Previous Post Next Post