पथ दुर्घटना में जख्मी रालोजपा नेता का असामयिक निधन -अकबरपुर प्रखंड अध्यक्ष थे भरत सिंह, जिलाध्यक्ष ने जताया दुख

👉

पथ दुर्घटना में जख्मी रालोजपा नेता का असामयिक निधन -अकबरपुर प्रखंड अध्यक्ष थे भरत सिंह, जिलाध्यक्ष ने जताया दुख


विप्र.
नवादा से रवीन्द्र नाथ भैया की रिपोर्ट 

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा पारस गुट) के नेता भरत सिंह का असामयिक निधन हो गया। वे जिले के अकबरपुर प्रखंड के अध्यक्ष थे। सड़क दुर्घटना का शिकार हुए थे। इलाज के क्रम में मौत हो गयी।

पार्टी के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने घटना पर दुख जताया है। 

उन्होंने बताया कि बुधवार की शाम को नवादा बाईपास हड्डी गोदाम के पास बाइक चलाने के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गए थे। संभवतः किसी वाहन के टक्कर मारने से घटना हुई थी। हादसे में उनके सर में गंभीर चोटें आई थी। उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के क्रम में सुबह मौत हो गई।

उनकी मौत के बाद घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी, चार छोटे- छोटे बच्चों सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। 

लोजपा नेता मूलतः अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के गंगटा गांव के निवासी थे। निधन पर जिलाध्यक्ष सहित पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दुख जताया है।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)




Previous Post Next Post