बाल दिवस के रूप में मनी नेहरू की जयंती

👉

बाल दिवस के रूप में मनी नेहरू की जयंती


विप्र.
नवादा से रवीन्द्र नाथ भैया की रिपोर्ट 

नवादा जिले में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री चाचा नेहरू की जयंती कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाल दिवस के रूप में मनायी।मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके सपने को पूरा करने का संकल्प लिया।जिला कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष सतीश कुमार उर्फ मंथन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनके प्रति निष्ठा व्यक्त की।रजौली के महादेव नगर स्थित रजौली प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष राम रतन गिरि की अध्यक्षता में भारत के प्रथम प्रधान मंत्री जवाहर लाल नेहरू जी का 134 वीं जयन्ती धूमधाम से बाल दिवस के रूप मे मनाई गई और सर्व सम्मति से कांग्रेस को मजबूत कर आने वाला लोकसभा चुनाव में महगाई बेरोज़गारी और अन्य विभिन्न मुद्दा पर भाजपा को उखाङ फेकने का सकंल्प लिया गया। कार्यक्रम में सर्व प्रथम रजौली विधान सभा प्रभारी सह जिला परिषद सदस्य इन्द्रदेव राम, डाक्टर अनवारूल डाक्टर नेजाम उद्दन, मुश्ताक अहमद, जितेंद्र सिंह (टुनटुन),कारू राम, मोहम्मद रफीक अंसारी राम लखन यादव,रमेश साव, पप्पू राजवंशी वगैरह अनेक लोग भाग लिए।अकबरपुर में प्रखंड अध्यक्ष जयराम सिंह की अध्यक्षता में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री चाचा नेहरू की जयंती मनायी गयी।



हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)




Previous Post Next Post