राहुल- अखिलेश संदेश रथ कोंच पहुंचा

👉

राहुल- अखिलेश संदेश रथ कोंच पहुंचा


विप्र.
संवाददाता

कोंच (गया) बाजार में कॉंग्रेस चली गांव की ओर के  नारे को बुलंद  करते हुए ' राहुल-अखिलेश संदेश रथ ' शुक्रवार को कोंच पहुचने पर कॉंग्रेस पार्टी के नेताओं, और कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने  स्वागत किया। स्वागत करने वालों में गया जिला कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ गगन कुमार मिश्रा,  बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, रामानुज शर्मा, प्रो अरुण कुमार शर्मा,  रणधीर कुमार, विशाल कुमार,  रंजीत भरद्वाज, आदि शामिल रहे। गया जिला कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ गगन कुमार मिश्रा, विजय कुमार मिट्ठू एवं पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली ने रथ पर चल रहे कॉंग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रो शशि भूषण पांडेय, मनोज कुमार शर्मा, आदि को अंग वस्त्र से  सम्मानित किया।

 विदित हो कि महान स्वतंत्रता सेनानी, आधुनिक बिहार के निर्माता, राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री,  बिहार केशरी डॉ श्रीकृष्ण सिंह की 136 वीं जयंती के अवसर पर बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कार्यालय सदा कत आश्रम से  " राहुल अखिलेश संदेश रथ " को प्रदेश अध्यक्ष सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने झंडा दिखा कर 26 अक्टूबर को रवाना किए थे, रथ पटना,  जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद जिला के सैकड़ों गांवों से होते हुए आज  कोंच प्रखंड मुख्यालय पहुंचा।राहुल अखिलेश संदेश रथ के माध्यम से कॉंग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता गांवों के देवतुल्य महान जनता से देश के सजग, साहसी, संघर्षशील, ईमानदार, जनप्रिय नेता आमजन की आवाज कॉंग्रेस पार्टी के सर्वमान्य नेता राहुल गांधी देश के किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान,  बच्चे, बूढ़े,  महिलाएं, सभी के साथ मिलकर उनके समस्याओं के समाधान हेतु संघर्षरत है। देश में बढ़ती हुई महँगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार,  घोटाला, के खिलाफ कॉंग्रेस पार्टी कन्याकुमारी से कश्मीर तक लड़ रही है।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)




Previous Post Next Post