जीविका दीदीयों को 22 लाख 57 हजार रुपये का दिया गया चेक

👉

जीविका दीदीयों को 22 लाख 57 हजार रुपये का दिया गया चेक





विप्र.
नवादा (रवीन्द्र नाथ भैया) 

- जन प्रतिनिधियों ने आगत अधिकारियों का किया स्वागत

- विभिन्न विभागों के द्वारा लगाये गए 26 स्टाॅल

आशुतोष कुमार वर्मा जिलाधिकारी के आदेश के आलोक में दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में उग्रवाद प्रभावित गोविन्दपुर प्रखंड के सुघड़ी पंचायत की उच्च विद्यालय के मैदान में जन संवाद में सरकार के कल्याणकारी और विकास योजनाओं और विकास योजनाओं के बारे में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को विस्तार से जानकारी दी गयी।

जन संवाद का कार्यक्रम 10ः00 बजे पूर्वा0 में गोविन्दपुर प्रखंड के पंचायत सरकार भवन सुघड़ी में आयोजित हुआ। काफी संख्या में स्थानीय महिला, पुरूष, बच्चे जन प्रतिनिधि आदि उपस्थित होकर जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से सरकार के महत्वाकांक्षी और उपयोगी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया। 

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों के द्वारा सरकार के सभी प्रकार के कल्याणकारी योजनाओं के बारे में गीत-संगीत और नाटक के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को अवगत कराया। 

सरकारी आयल योजनवां,

जन संवाद में सरकारी योजनवां के स्वर बाड़े

सैंया हमरो बता द सरकारी योजनवां’ 

सूचना एवं जन सम्पर्क विभागों के कलाकारों के द्वारा गीत और संगीत से समां बांध दिया, लोग झूमने पर मजबूर हो गये। ग्रामीण गौरव विकास दूत के मुख्य कलाकार विनोद सिंह ने बताया कि ’’घर की इज्जत’’ नाटक का मंचन किया गया जिसको लोगों ने खूब सराहा। 

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के द्वारा मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण एवं जिले के विकास पर आधारित लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। 

उप विकास आयुक्त ने कहा कि यह नागरिकों एवं अधिकारियों के बेहतर समन्वय से सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को संचालित किया जा रहा है। जन संवाद के माध्यम से विभिन्न विभागों के योजनाओं के बारे में जिला स्तरीय अधिकारियों से अवगत कराया जायेगा। जिला स्तरीय सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी आपके समक्ष जानकारी देंगे।

जानकारी के अभाव में लोग योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं। इसके पश्चात सम्मानित जन प्रतिनिधियों, नागरिकों से विभिन्न योजनाओं के संबंध में सुझाव/शकायत प्राप्त किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि आपके बेहतर सुझाव से हमलोग योजनाओं को बेहतर ढ़ंग से क्रियान्वित कर सकेंगे। काफी संख्या में जीविका दीदीयों के अलावे स्थानीय नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी।पंकज कुमार एसडीपीओ ने जन संवाद में बताया कि आपके अधिकारों के बारे में जानकारी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 24 घंटे में किसी समय हमारे मोबाईल पर अपनी समस्याओं के बारे में अवगत करा सकते हैं। तत्काल कार्रवाई की जायेगी। थाना में आवेदन देने के साथ ही आपको पावति पत्र निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा। प्राथमिकी भी संबंधित थाना में अविलम्ब दर्ज की जायेगी जिसकी छायाप्रति आपको तत्काल निःशुल्क मिलेगा। यदि थानेदार फोन नहीं उठाते हैं तो वरीय अधिकारी को अवश्य सूचित करें। 112 नम्बर डायल कर पुलिस से आवश्यक सहयोग और सुरक्षा प्राप्त किया जा सकता । प्रत्येक थाना में महिला हेल्प डेस्क संस्थापित किया गया है, जहां महिलाएं अपनी शिकायत और सुझाव को महिला पुलिस अधीकारी के समक्ष दर्ज करा सकती हैं। पुलिस विभाग द्वारा प्रदत्त सुविधाओं का अवश्य उपयोग करें। नवादा पुलिस का फेसबुक और ट्वीटर पर भी अपना शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यह कार्यक्रम आम जनता से पुलिस को संयुक्त करने के लिए चलायी जा रही है। शिकायत प्राप्त होने पर यथाशीघ्र उचित कार्रवाई की जायेगी। 

जन संवाद में  आवास योजना से लाभ प्राप्त करने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि वास्ट प्रोडक्ट को निस्तारण कर खाद्य का निर्माण किया जा रहा है जो क्षेत्रों की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने में मददगार सावित हो रहा है।। सभी पंचायतों में वास प्रोडक्ट को निस्तारण की कार्रवाई की जा रही है।

सहायक निदेशक समाज कल्याण अर्पणा झा ने मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना, राष्ट्रीय परिवार योजना, मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना, कबीर यंतयेष्टि अनुदान योजना, बिहार शताब्दी कुष्ठ कल्याण योजना, मुख्यमंत्री निःषक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री अन्तर्जातीय विवाह योजना, इंदिरा गाॅधी राष्ट्रीय बृद्धावस्था पेंषन योजना, लक्ष्मीवाई सामाजिक सुरक्षा पेंषन योजना आदि के बारे में विस्तार से लाभ प्राप्त करने के तरीकों के बारे में अवगत करायीं। उन्होंने बिना जाति धर्म के संचालित मुख्यमंत्री वृद्धा पेंषन योजना के बारे में बताया कि यह राज्य के सभी वृद्धजनों को सम्मान पूर्वक जीवन जीने का अधिकार प्रदान करता है। इस योजना का लाभ राज्य के नागरिक 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी आय वर्ग के वृद्धजनों को 400 रूपये प्रतिमाह एवं 80 वर्ष या उससे उपर के नागरिकों को 500 रूपये प्रतिमाह पेंषन उनके बैंक खाते में भेज दी जाती है। 

आदित्य कुमार पियूष ने जन संवाद में मंच का संचालन किया और अनुमंडल के द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। उन्होंने माता पिता के भरण पोषण के बारे में अवगत कराया।  भूमि विवाद के साथ-साथ कई योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया।

जीविका दीदीओं के द्वारा आज फिडबैक दी। उप विकास आयुक्त के कर कमलों से सरस्वती देवी और कांती देवी को 22 लाख 57 हजार रूपये का चेक प्रदान किया गया। दोनों जीविका दीदीयों के द्वारा नशामुक्ति पर उल्लेखनीय गीत का गायन की। जीविका दीदीयों ने अपने कार्य कलाप के बारे में विस्तार से बतायीं। 

मतदाता सूची में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के बारे में स्वीप के नोडल पदाधिकारी सह जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी श्री सत्येन्द्र प्रसाद ने विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में अपना और अपने परिवार के सदस्यों के नाम की जांच अवश्य कर लें। यदि आपका या आपके परिवार के सदस्यों का नाम पंजीकृत नहीं है तो आज ही पंजीकरण करने के लिए जमा कर दें। इसके लिए एक रंगीन फोटो, आवास प्रमाण पत्र और जन्म तिथि प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है। प्रपत्र ’6’ भरकर अपने बीएलओ को दिजिए और पावती लेना न भूलें। सुधीर कुमार तिवारी जिला उद्यान पदाधिकारी, श्रीमती प्रियंका कुमारी अपने-अपने विभाग के योजनाओं के बारे में विस्तार से बताये। गोविन्दपुर प्रखंड के प्रमुख श्रीमती रिंकु कुमारी और सुघड़ी पंचायत के मुखिया जयरानी देवी ने भी अपना उद्गार व्यक्त की।  

प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री नीरज कुमार ने अपने प्रखंड के संक्षिप्त परिचय से लोगों को अवगत कराया।

जन संवाद कार्यक्रम में श्री आदित्य कुमार पियूष अनुमंडल पदाधिकारी रजौली, श्री संतन कुमार अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रजौली, श्री सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ, जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी, वरीय उपसमाहर्ता संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के साथ-साथ हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिक व जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)




Previous Post Next Post