अकबरपुर से दो साइबर बदमाश गिरफ्तार,एक फरार

👉

अकबरपुर से दो साइबर बदमाश गिरफ्तार,एक फरार


विप्र.
संवाददाता

अकबरपुर (नवादा) बाढ पुलिस व अकबरपुर  पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नेमदारगंज थाना क्षेत्र लखमोहना  व महान्नदपुर गांव के घर में छापेमारी कर दो साइबर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही लखमोहना गांव के बीच में चल रहे साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़ किया। वहीं पुलिस के आने की भनक मिलते ही गिरोह के अन्य सदस्य भागने में सफल रहे। साइबर बदमाश के पकड़े जाने के बाद  दोनो गांव में हड़कंप मच गया।

 पुलिस दोनो आरोपी से कर रही पूछताछ 

दरअसल अकबरपुर व बाढ पुलिस को साइबर बदमाशों द्वारा ठगी करने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर बाढ पुलिस व अकबरपुर थाना के थानाध्यक्ष अजय कुमार दल-बल के साथ मंगलवार को लोकेशन के अनुसार पहुंचे और मकान में छापेमारी की छापेमारी के क्रम में दो साइबर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसकी पहचान नेमदारगंज थाना क्षेत्र के महान्नदपुर गांव निवासी शशिभूषण सिहं का 26 वर्षीय पुत्र मोनु कुमार तथा दुसरा साइबर दीपक कुमार लखमोहना निवासी  के रूप की गई है। 

पकड़े गए बदमाश से पुलिस पूछताछ कर रही है । थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए साइबर बदमाश   के पाास कई आवश्यक कागजात बरामद किया गया है।इस गिराेह के सदस्य विभिन्न कंपनियों का डीलरशिप दिलाने, सस्ते दर पर बैंक ऋण दिलाने आदि के नाम पर नवादा,नलादा सहित बिहार समेत दूसरा राज्य झारखंड के धनवाद,देवघर मे कई संगीन मामला दर्ज है ।यह साइबर ढग को अकबरपुर पुलिस ने अकबरपुर बाजार स्थित पीएनबी बैक के नजदीक एटीएम  से फांड करते हुए पकड कर जेल भेजा था।यह ढग सिधे साधे  लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी कर रहे थे। पूछताछ के बाद कई और खुलाासा हो सकता है। साथ ही फरार हुए दीपक कुमार  को ठिकाना का भी पता चल सकेगा। पुलिस अन्य बदमाशों को पकड़ने के लिए छानबीन में जुटी है।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post