सड़क दुर्घटना में दंपति की मौत परिवार में मातम

👉

सड़क दुर्घटना में दंपति की मौत परिवार में मातम


विप्र.
वरीय संवाददाता

सड़क दुर्घटना में दंपति की मौत परिवार में मातम

एमजेबी स्कूल के पूर्व शिक्षिका की सड़क दुर्घटना में मौत,विद्यालय में मातम

मेसकौर (नवादा) प्रखंड क्षेत्र के बिसिआईत गांव निवासी रामशरण लाल कि पुत्री खुशबू कुमारी सिन्हा की मौत सोमवार दोपहर को सड़क दुर्घटना में हो गई। खुशबू कुमारी सिन्हा अपने ससुराल बोधगया थाना क्षेत्र के मस्तपूरा गांव से अपने पति के साथ गया किसी काम के वास्ते मोटरसाइकिल से जा रही थी। जहां गया-डोभी सड़क मार्ग पर मगध मेडिकल कालेज थाना क्षेत्र के हरिओ के समीप अनियंत्रित ट्रक ने दंपति को रौंदा। दंपति की मौत घटनास्थल पर हो गई। मृतक की पहचान बोधगया थाना क्षेत्र के मस्तपुरा गांव निवासी विनय कुमार सिन्हा एवं उनकी पत्नी खुश्बू कुमारी सिन्हा (मेसकौर प्रखंड के बिसिआईत गांव निवासी)के रूप में की गई है। दंपति अपने पीछे दो पुत्र को छोड़ गई। जिममे एक पांच साल एवं दूसरे 3 साल के लड़का है। मृत्यु की घटना सुनकर घर परिवार वाले को रो-रोकर बुरी हाल हो चुका है। गांव के भी लोग स्तंभ रह गए। मंगलवार को दोनों की शव को पोस्टमार्टम करने के बाद पति-पत्नी को अंतिम दाह संस्कार कर दिया गया। खुशबू कुमारी सिन्हा बचपन से ही एक होनहार लड़की थी। उन्होंने मायके में भी एक निजी विद्यालय में शिक्षिका के रूप में कार्य कर रही थी। वर्तमान में जहां ससुराल है वहां भी एक निजी विद्यालय में शिक्षिका के रूप में कार्य कर रही थी। प्रखंड क्षेत्र स्थित एमजेबी स्कूल के प्रधानाध्यापिका अंजली कुमारी ने कहा कि खुशबू कुमारी की मृत्यु की खबर सुनकर हम सभी को एकिन ही नहीं हो रहा है। कि उनकी मृत्यु हो गई। वे एक होनहार एवं मेहनती शिक्षिका थी। उनकी मृत्यु की खबर सुनकर विद्यालय संचालक अजय कुमार गुप्ता, विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार पवन ,पिंटू कुमार सहित कई शिक्षक एवं विद्यालय के उपस्थित सभी बच्चों ने एक मिनट का मौन धारण कर शोक संवेदना प्रकट किया। खुशबू कुमारी सिन्हा कुमारी सिंह लगभग 3 वर्षों तक विद्यालय में सेवा दी थी।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post