सरकार प्रखंड प्रमुख और समिति सदस्य के साथ कर रही है नाइंसाफी, कानूनी व्यवस्था में योगी मॉडल अपनाए सरकार - कांति देवी | Yogi Model

👉

सरकार प्रखंड प्रमुख और समिति सदस्य के साथ कर रही है नाइंसाफी, कानूनी व्यवस्था में योगी मॉडल अपनाए सरकार - कांति देवी | Yogi Model

विप्र संवाददाता गया.


रविवार को गया के मानपुर स्थित एक निजी हॉटल में प्रखंड प्रमुख संघ की बैठक आहूत की गई। जिसमें सरकार द्वारा समिति सदस्यों एक प्रखंड प्रमुखों के साथ की जा रही दोहरी नीति पर चर्चा किया गया। प्रखंड प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष सह बेलागंज प्रखंड प्रमुख कांति देवी की अध्यक्षता में आहूत बैठक में जिला भर के लगभग 12 प्रखंडों से प्रखंड प्रमुख व प्रमुख प्रतिनिधि उपस्थित हुए। इस में बैठक मे सभी प्रमुख ने सरकार के दोहरे रवैया पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि प्रखंड स्तर पर समितियों की बैठक में प्रखंड के वरीय पदाधिकारियों का भाग न लेना उनके कर्तव्य के प्रति लापरवाही को दर्शाता है। यदि समिति को कुछ कहना होगा तो वो किससे कहेंगे। प्रखंड प्रमुख के जिला अध्यक्ष कांति देवी ने कहा कि भवन बनाने हेतू योजना के तहत आए हुए रुपए का क्रियान्वयन प्रमुख के माध्यम से ही होना चाहिए। फंड का बंटवारा पहले 20% जिला परिषद 30% समिति, 50% मुखिया का था। जो कि अब मुखिया को 70%, समिति और जिला परिषद को 15 -15% दिया गया है जो कहीं से उचित नहीं है। समिति के फंड को काट कर मुखिया को देकर सरकार समितियों के खिलाफ अन्याय कर रही है। अतरी प्रखंड प्रमुख नवल किशोर सिंह ने कहा कि

मोहनपुर के प्रमुख तथा उप प्रमुख के साथ मारपीट होने के बाद पुलिस की तरफ से संतोषजनक कार्रवाई न होना भी सरकार की नाकामी को दिखाता है। ऐसे में कोई समिति किसी भी कार्य को करने में सुरक्षित महसूस नहीं  कर रहे हैं। इसके लिए सरकार को योगी मॉडल अपनाना चाहिए, ताकि अपराधियों को खौफ हो। बैठक के दौरान देवरानी हॉटल के मलिक ने सभी प्रखंड प्रमुख एवं प्रमुख प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन नवल किशोर सिंह और स्वागत वजीरगंज प्रमुख अर्जुन कुमार ने किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख के साथ उप प्रमुख एवं मानपुर प्रखंड के सभी पंचायत समिति सदस्य भी शामिल हुए।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post