गया में गरजे सम्राट, कहा बिहार में माफिया चला रही सरकार, मुख्यमंत्री हुए मेमोरी लॉस

👉

गया में गरजे सम्राट, कहा बिहार में माफिया चला रही सरकार, मुख्यमंत्री हुए मेमोरी लॉस


विप्र. संवाददाता गया

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी मंगलवार को बोधगया पहुंचे। जहां उन्होंने एक सभा को संबोधित किया। पटना से बोधगया आने के क्रम में रास्ते में गया जहानाबाद सीमा बेलागंज के पाली गांव से बोधगया के सूर्यपूरा बाजार तक जगह जगह पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। शेरघाटी विधान सभा क्षेत्र के युवा नेता संतोष कुमार गुप्ता द्वारा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को लड्डू से तौला।  इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी बोधगया के सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित अभिनंदन समारोह  में शामिल हुए। 

समारोह के दौरान मंच पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को  फूलों के माला, अंग वस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानितकिया।  सनातन धर्म के अनुसार ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर सम्राट चौधरी को लिलक लगाया, बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने हनुमान की गदा और तलवार देकर सनातन धर्म की मान बढ़ाई। समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने  कहा कि बिहार में बदलाव का प्रतीक दिख रहा है। नीतीश मुक्त बिहार के लिए जन आंदोलन का रूप बनता जा रहा है। बिहार में बालू माफिया- शराब माफिया सरकार को चला रहे हैं। नीतीश कुमार मेमोरी लॉस मुख्यमंत्री हो गए है। उन्होंने कहा कि अगर 2024 में बीजेपी के सरकार बन गई तो बिहार के सभी अपराधियो की पिंडदान गया में कर दिया जाएगा। नही तो अपराधियो को बिहार छोड़ कर भागना पड़ जायेगा। साथ ही ये भी कहा कि नीतीश का अब एनडीए में कोई स्थान नहीं है।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post