महिला आरक्षण बिल लोक सभा में पास कर मोदी जी ने दिया महिलाओं को सम्मान - डॉ प्रेम कुमार

👉

महिला आरक्षण बिल लोक सभा में पास कर मोदी जी ने दिया महिलाओं को सम्मान - डॉ प्रेम कुमार


विप्र.संवाददाता गया

 गुरूवार की भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष निर्मला देवी के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं के साथ जुलुश निकाल कर लोक सभा में पास हुए नारी शक्ति वंदन बिल पर हर्ष जताया। वहीं जुलूस में शामिल महिलाओं ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे लगाए। जुलूस के उपरांत एक सभा का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री सह गया नगर विधायक डा प्रेम कुमार उपस्थित रहे। सभा में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सह गया नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार ने महिलाओं को लोकसभा एवं विधानसभा में दी गई आरक्षण की चर्चा के साथ ही साथ केंद्र सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कर्मयोगी, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी  का एक और मास्टर स्ट्रोक पिछले 27 सालों से पेंडिंग महिला आरक्षण बिल को केंद्र की मोदी सरकार ने लोकसभा में पेश कर महिलाओं के सम्मान में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया है। बिल को लोकसभा में मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पेश करते हुए कहा की नारी की जहां पूजा होती है, वहां सभी देवता बसते हैं। इस बिल का नाम नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल रखा गया है।इस बिल के पास हो जाने पर जहां पहले लोकसभा में 82 महिला संसद सदस्य हैं अब बढ़ कर 181 हो जाएंगे। 15 वर्षों के लिए नारी शक्ति वंदन महिला आरक्षण का प्रावधान किया गया है। भविष्य में संसद इस आरक्षण को आगे बढ़ा सकती है। देश की आधी आबादी महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभाओं में अब 33% आरक्षित सीटों को कर वर्ष का बेहतरीन तोहफा मोदी सरकार ने दिया है। एससी, एसटी वर्ग की महिलाओं को भी इस आरक्षण बिल में आरक्षण का लाभ मिलेगा।  लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण से महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ने से भारत का लोकतंत्र सशक्त होगा। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, मातृत्व वय बंदन योजना से लेकर महिला आरक्षण बिल तक महिलाओं को वो मुकाम मिलेगा जिससे हमारा लोकतंत्र और मजबूत, सशक्त और कल्याणकारी होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी का फैसला ऐतिहासिक एवं स्वागत योग्य है। इस मौके पर महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर एवं मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post