नहाने के दौरान आहर में डूबने से दो किशोरों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

👉

नहाने के दौरान आहर में डूबने से दो किशोरों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम


विप्र.संवाददाता बेलागंज(गया)

शनिवार के दोपहर बाद बेलागंज के नीमचक गांव स्थित आहर में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गया। जिसे स्थानीय गोताखोर की मदद से दोनो बच्चों के शव को आहर से बाहर निकाला गया।

ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार के मो हामिद के 13 वर्षीय बेटा मो सलमान एवं मो शुडू के 13 वर्षीय बेटा मो मेजर गांव के दक्षिण आहर में नहाने गया था। जिसकी जानकारी परिजनों को नही थी। घर पर काफी देर से जब परिजनों ने दोनों बच्चों को नही देखा तो खोजबीन शुरू हो गया। इसी दौरान किसी ने बताया कि कुछ लड़के आहर में नहा रहे थे। ग्रामीणों ने जब आहर के पानी मे खोजने लगे तब दोनो का शव पानी मे मिला। जिसे बाहर निकाल तत्काल सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र बेलागंज लाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मो सलमान अपने मा-बाप का एक मात्र संतान था। घटना के बाद जहां परिजनों के घर कोहराम मच गया। वही गांव में मातम छा गया।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post