भाजपा की सरकार बनी तो अपराधी नेपाल भागेंगे या पाताल जाएंगे : सम्राट - BJP on Crime

👉

भाजपा की सरकार बनी तो अपराधी नेपाल भागेंगे या पाताल जाएंगे : सम्राट - BJP on Crime


विप्र संवाददाता (पटना)
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा की बिहार की नीतीश सरकार में अपराधियों का बोलबाला हो गया है। बिहार में चारों तरफ हत्या, लूट हो 
रही है, लेकिन बिहार की सरकार चैन की नींद सो रही है। उन्होंने कहा कि पांच बार नीतीश कुमार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कंधा पर बिठाकर एक अणे मार्ग पहुंचाया है। बड़े भाई- छोटे भाई मिलकर बिहार में 33 वर्षो तक राज किया लेकिन कुछ नहीं कर पाए। भाजपा इस बार किसी से समझौता नहीं करेगी। वे प्रखंड के सिरोपट्टी गांव स्थित भाजपा नेता स्व. रघुवीर स्वर्णकार की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा नेता की प्रतिमा का अनावरण भी किया।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post