प्रधानमंत्री के 73वें जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने किया पूजा अर्चना, दीर्घायु होने की किया कामना

👉

प्रधानमंत्री के 73वें जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने किया पूजा अर्चना, दीर्घायु होने की किया कामना


विप्र. संवाददाता गया

रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी का 73वां जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी गया महानगर के द्वारा समारोह पूर्वक मनाया गया।इस दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गया शहर के चाँद चौरा स्थित माँ दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना एवं हवन कर उनके दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेता मनीष पंकज उर्फ मनीष मिश्रा ने कहा की माननीय प्रधानमंत्री ने कठोर परिश्रम कर भारत को विश्व के विकसित देशों के श्रेणी में  पहुँचाया। इसी माह में मोदी जी के नेतृत्व में जी - 20 का ऐतिहासिक आयोजन कर पूरी दुनिया को भारतीय संस्कृति, समावेशी एवं कूटनीति का परिचय कराया। आज दुनिया सर्वाधिक लोकप्रिय जन नेता और हमारे प्रधानमंत्री जी का 73वां जन्मदिन है। मोदी जी का मूल मंत्र" सबका साथ, सबका विकास,

सबका विश्वास और सबका प्रयास " के आधार पर भारत को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने वाले हमारे प्रधानमंत्री देश ही नहीं बल्कि विश्व के महानायक बनकर उभरे हैं। ऐसे महानायक को उनके 73वें जन्मदिन पर गयाजी के पावन धरती से भगवान विष्णु और माता मंगलदायिनी से प्रार्थना करते हैं कि इनकी लम्बी आयु एवं देश के अंतिम पायदान में रहने वाले लोगों की सेवा करते रहें। कार्यक्रम में भाजपा के मंडल अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद राजीव कुमार सिन्हा, राणा रंजीत सिंह, भाजपा प्रदेश नेता अशोक भारती, दीपक पाण्डेय, धनंजय पाण्डेय, संजय यादव, महेश यादव, कुंदन सिंह, बबलू कुमार, रवि कुमार सहित दर्जनों लोग पूजा हवन में शामिल हुए।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post