लोकसभा चुनाव के लिए अक्टूबर माह में एनडीए गठबंधन में तय होगा सीट, बिहार के 40 सीटों पर एनडीए गठबंधन की होगी जीत : जीतन राम मांझी | Jitan Ram Manjhi

👉

लोकसभा चुनाव के लिए अक्टूबर माह में एनडीए गठबंधन में तय होगा सीट, बिहार के 40 सीटों पर एनडीए गठबंधन की होगी जीत : जीतन राम मांझी | Jitan Ram Manjhi

- हम पार्टी की लोकसभा चुनाव अभियान समिति का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कार्यक्रम आयोजन


विप्र संवाददाता, गया :
शहर के ज्ञान भारती वर्ल्ड स्कूल के सभागार में रविवार को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) की लोकसभा चुनाव अभियान समिति का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ हम के संरक्षक सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी,राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री संतोष कुमार सुमन,प्रदेश अध्यक्ष सह टिकारी विधायक अनिल कुमार,बाराचट्टी विधायक ज्योति मांझी,राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह प्रवक्ता राजेश कुमार पांडेय,वजीरंगज विधानसभा पर्यवेक्षक रोमित कुमार के अलावे अन्य नेताओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का उद्घाटन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री संतोष कुमार सुमन ने बताया कि इस कार्यशाला में गया जिले सभी प्रखंडों के पंचायत स्तर व गया शहरी विधानसभा के हम पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचे है। लोकसभा व विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान केंद्र पर कैसे लाया जाए। इसके लिए कार्यशाला के माध्यम से बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने पर कार्य किया जाएगा।

महिला आरक्षण पर राहुल गांधी हो या आइएनडीआइए गठबंधन के कोई लोग बोलते है तो थेथरलौजी और करते है थेथरैई

महिला आरक्षण पर राहुल गांधी के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि राहुल गांधी हो या आइएनडीआइए गठबंधन के कोई लोग बोलते है तो थेथरलौजी है थेथरैई करते है। उनको समय मिला। उस समय महिला आरक्षण बिल के लिए उन्होंने क्या किया। उस समय लगभग 27 वर्ष पहले ही महिला आरक्षण बिल पेश हुआ था। जिसमें राजद के लोग ने महिला बिल को फाडने का काम किया। आज वहीं घमडियां गठबंधन के लोग राहुल हो या और कोई हो आज महिला आरक्षण पारित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 56 इंच का सीना है वही ऐसे कर सकते है। महिला आरक्षण बिल दो-तीन साल पहले ही पारित हो जाता लेकिन कोरोना महामारी आ गया था। आगे भी कई कार्य प्रधानमंत्री के द्वारा किया जाएगा। अगर घमडियां गठबंधन लोग कुछ कहते है तो वह मनमौजिया करते है।

लोकसभा में सीट के बांटबारे का एनडीए गठबंधन में कोई लड़ाई नहीं

लोकसभा में कितने सीटों पर हम पार्टी के लड़ने की बात पर हम के संरक्षक सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि इसी वर्ष अक्टूबर माह में एक बैठक होगी। जिसमें एनडीए गठबंधन के सभी पार्टियों का सीट तय होगा। सीट के बांटबारे का कोई लड़ाई नही है। जो सीट मिलेगी उसी सीट पर लोकसभा की चुनाव लड़ेगें और बिहार के 40 सीटों पर एनडीए गठबंधन की जीत होगी। कार्यशाला का संचालन राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह प्रवक्ता राजेश कुमार पांडेय के द्वारा किया गया। इस मौके पर शहरी विधानसभा पर्यवेक्षक राज गौतम,जिलाध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी, राष्ट्रीय प्रवक्ता नंदलाल मांझी,अधिवक्ता शंकर मांझी,दिना मांझी, बेलागंज विधानसभा प्रवेक्षक रितेश कुमार उर्फ चुन्नू शर्मा के अलावे सभी विधानसभा के पर्यवेक्षक और प्रखंड अध्यक्ष के अलावे पंचायत स्तर के कार्यकर्ता मौजूद थे।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post