जिलाधिकारी ने रेड क्रास में 25 दिव्यांगो के बीच किया व्हीलचेयर का वितरण

👉

जिलाधिकारी ने रेड क्रास में 25 दिव्यांगो के बीच किया व्हीलचेयर का वितरण


विप्र.
संवाददाता गया

रविवार को जिला मुख्यालय स्थित  भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी कैंपस में जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी गया डॉ त्यागराजन एसएम द्वारा आज 25 दिव्यांगजनों के बीच व्हीलचेयर वितरण किया है। इस दौरान जिलाधिकारी ने रेड क्रास भवन सहित वहां संचालित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन ने कहा कि रेड क्रॉस के ऐसे कार्यक्रम हमेशा होते रहता है। ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित होते रहे इसके लिए योजना बनाई जा रही है। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इससे लाभान्वित हो सके। कार्यक्रम से पूर्व  रेड क्रॉस अधिकारियों ने जिलाधिकारी को रेनोवेट किये गए भवन को भी दिखाया। अधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि रेड क्रॉस में चार फिजियोथेरेपी चिकित्सक हैं। ब्लड सेंटर को काफी सुसज्जित तरीके से बनाया गया है। बाहरी परिषर में पेवर ब्लॉक बिछाया गया है, जिससे खूबसूरती और बढ़ गयी है। अधिकारियों ने बताया कि रेड क्रॉस के इस भवन को किए गए रिनोवेट में सारा खर्च बाहरी लोगों के कंट्रीब्यूशन से बहुत कुछ काम हुआ है। जो एक सराहनीय पहल है। रेड क्रॉस सोसाइटी का एक भी पैसा खर्च रिनोवेशन में नहीं हुई है। इस वर्ष पितृपक्ष मेला में भी रेट क्रॉस के बड़े भवन जो वातानुकुलीन है, उन्हें वीआईपी यात्रियों के अवसान के रूप में प्रयोग किया जाएगा। लोगों को ठहरने की काफी उत्तम व्यवस्था यहां रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा कोरोना काल में भी काफी बढ़-चढ़कर सहयोग किया है। रेड क्रॉस संस्थान इसलिए होता है कि बढ़-चढ़कर के सामाजिक क्षेत्र में सभी लोगों के योगदान से एक सकारात्मक प्रभाव हो और जहां पर भी आपदा की स्थिति हो  या मेडिकल स्थिति हो, इस समय में रेड क्रॉस  के दायित्व और बढ़ जाते हैं। वैसे इन चीजों में जो काम किए जाते हैं वह सभी सराहनीय है। जिलाधिकारी ने रेड क्रॉस के अधिकारियों को धन्यवाद दिया। रेड क्रॉस और आगे बढ़े। रेड क्रॉस हर क्षेत्र में आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि पितृपक्ष मेला में भी इनके द्वारा तीर्थ यात्रियों को सेवा भाव से सहयोग किया जाता है। मेला अवधि में मेडिकल कैम्प भी रेड क्रॉस द्वारा चलाया जाता है। कार्यालय और भवन निरीक्षण के पश्चात जिलाधिकारी ने अपने हाथों से दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर पर बैठाकर उनसे हाल-चाल पूछा।

 इस अवसर पर रेड क्रॉस के सम्मानित सदस्य अनूप केडिया, डालमिया जी, डॉ विजय करण, कौशलेंद्र प्रताप, अनंत दीक्षित सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।



हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post