जदयू नेता भवानी सिंह ने केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्म दिन

👉

जदयू नेता भवानी सिंह ने केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्म दिन


विप्र.
नालंदा से संवाददाता राकेश कुमार 

नालंदा जिले के रहुई प्रखंड में जदयू नेता भवानी सिंह के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन को विकास दिवस के रुप में मनाया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर केक काटा और उनकी लंबी आयु की और दीर्घायु होने की कामना किया। दरअसल रहुई प्रखंड मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कर्मभूमि रहा है इसलिए जन्मदिन को लेकर यहां कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया।

इस मौके पर जदयू जिला महासचिव भवानी सिंह ने पूरे नालंदा जिला की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार निरंतर बिहार की सेवा करते आ रहे हैं। आगामी चुनाव में उनके साथ कदम से कदम मिलाकर उनका साथ देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सूबे का सर्वांगीण विकास हो रहा है और राज्य आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही है। मुख्यमंत्री के कार्यकलाप से राज्य का मान सम्मान दूसरे प्रदेशों में भी बढ़ा है। वहीं बिहार में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल पुलिया, महिलाओं की सुरक्षा समेत अन्य विकासात्मक योजनाओं पर बेहतर कार्य हुआ है।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post