बिहार भाजपा के शिल्पकार नंदकिशोर यादव बने बिहार विधानसभा अध्यक्ष-गगन

👉

बिहार भाजपा के शिल्पकार नंदकिशोर यादव बने बिहार विधानसभा अध्यक्ष-गगन


विप्र.
रजौली (नवादा) भाजपा रजौली मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य गगन ने बिहार भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री, पटना साहिब क्षेत्र से विधायक नंदकिशोर यादव को र्निविरोध बिहार विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित होने पर मैं उन्हें रजौली भाजपा परिवार की ओर से हार्दिक बधाई देता हूँ। बिहार भाजपा के रीढ़,मजबूत स्तम्भों से एक, लगातार सात बार से विधायक नंदकिशोर यादव को बिहार विधानसभा अध्यक्ष के लिए नामित किये जाने पर मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, बिहार प्रदेश नेतृत्व बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा,संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया साहब के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ. जिन्होंने इन्हें विधानसभा अध्यक्ष के लिए नामित किया। मैं ऐसे अपने सभी नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ। हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास भी है कि इनके अध्यक्षीय काल में बिहार विधानसभा प्रगति की ओर अग्रसर होगा। और लोकतंत्र का मंदिर बिहार विधानसभा में बिहार के आम-आवाम के समस्याओं का यथा-संभव निष्पक्षता पूर्वक समाधान होगा। इनके इतने समय के राजनीतिक, सामाजिक जीवन का लाभ बिहार के सभी विधायकों को मिलेगा। सभी विधायकों के अपने-अपने क्षेत्रों के समस्याओं का निराकरण विधि संवत इनके अध्यक्षीय काल में सुगमता पूर्वक होगा। बधाई देने में वरिष्ठ नेता संजय कुमार अधिवक्ता, जिला कार्यसमिति सदस्य रंजन कुमार बब्लू, जिला प्रवक्ता सह मुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष विमल राजवंशी,मंडल उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, मुन्ना सिंह, धनंजय कुमार धन्नु,वीरेन्द्र प्रसाद, मनीष कुमार, प्रोफेसर सुरेंद्र चौधरी,महामंत्री संतोष वर्मा, सोशल मीडिया मंंडल संयोजक राहुल कुमार पांडेय, अतिपिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार,किसान मोर्चा जिला मंत्री पवन कुमार, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुसाफिर चौधरी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमन कुमार,दीपक कुमार दीपू,अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष जावेद अंसारी,भोला राजवंशी,रूपेश धनराज दर्जनों स्थानीय कार्यकर्ताओं ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित किया।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post