सपने नहीं हकीकत बुनते तभी तो सब मोदी को चुनते-गगनGAGAN

👉

सपने नहीं हकीकत बुनते तभी तो सब मोदी को चुनते-गगनGAGAN



विप्र.
संवाददाता

रजौली (नवादा) प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र के सुदूरवर्ती पंचायत के सवैयाटांड पंचायत पहुंचे बिहार भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रामसागर सिंह का रजौली मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य गगन के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय सवैयाटांड पंचायत के मुखिया नारायण सिंह ने अंगवस्त्र एवं बुके देकर स्वागत किया।बिहार भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रामसागर सिंह ने बताया कि पार्टी के गाँव चलो अभियान कार्यक्रम के निमित्त मुझे प्रदेश से रजौली मंडल में प्रवास करने की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश प्रवक्ता रामसागर सिंह ने सवैयाटांड पंचायत के विभिन्न बूथों पर पहुंचकर स्थानीय आम-जनों को मोदी सरकार के कार्यकाल में जनकल्याणकारी योजनाएं प्रधानमंत्री मुफ्त अन्न योजना,उज्जवला,किसान सम्मान निधि, जन-धन,आयुष्मान,प्रधानमंत्री आवास ऐसे विभिन्न गरीब कल्याण योजना के विषय में स्थानीय लोगों को अवगत कराया। प्रदेश प्रवक्ता ने आप सभी आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में फिर से एक बार देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनाने का संकल्प लोगों को दिलवाया।मंंडल अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश से आये प्रवक्ता रामसागर सिंह का प्रवास ऐसे सुदूरवर्ती क्षेत्र जो झारखंड के बाँर्डर पर अवस्थित सवैयाटांड पंचायत के बूथ नंबर- 335,336,337,338 के बूथों पर हुआ।मंडल अध्यक्ष ने बताया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में किये गए कार्य 500 वर्षों के संघर्ष को विराम, अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण, 36 हजार से ज्यादा लोगों की जान लेने वाला धारा 370 का कश्मीर से समापन, बिहार के अतिपिछड़ा के लाल कर्पूरी जी के विरासत को सम्मान, जननायक नरेन्द्र मोदी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने का काम किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा मेडिकल में पिछड़ो के लिए 27 फीसदी आरक्षण देने का काम किया, बिहार में जातीय गणना को भाजपा का पूर्ण समर्थन,पिछड़ों, अतिपिछड़ों एवं दलितों के आरक्षण का पूर्ण समर्थन किया, बाबा साहब से सम्बंधित पंचतीर्थों का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भव्य रूप में जीर्णोद्धार एवं लंदन में अम्बेडकर स्मारक का लोकार्पण किया। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में ऐसे विभिन्न ऐतिहासिक निर्णय देशहित, समाजहित, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ लिया गया।प्रदेश प्रवक्ता रामसागर सिंह स्थानीय बूथ लेवल के मतदाताओं को मोदी सरकार के योजनाओं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत देश के 80 करोड़ भारतीयों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है।बिहार में 8.50 करोड़ लोग प्रधानमंत्री मुफ्त राशन का लाभ ले रहे है।यानि प्रति पंचायत 10 हजार से ज्यादा लाभार्थी मुफ्त राशन का लाभ ले रहे है। देश में 10 करोड़ से अधिक मुफ्त LPG कनेक्शन का लाभ लिया है। बिहार में 1.1 करोड़ उज्जवला कनेक्शन का लाभ महिलाओं को मिला है। आयुष्मान भारत के तहत 37 करोड़ + लाभार्थियों को सस्ती, सुलभ स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिल चुका है। बिहार में 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज का लाभ मिल चुका है।किसानों के लिये प्रधानमंत्री किसान योजना के लिए तहत 11 करोड़ से अधिक किसानों को 6000 रूपये की आर्थिक मदद मिल रही है।बिहार में 83 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है।महिलाओं के लिए लोकसभा व विधानसभा में 33% आरक्षण का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री ने आवास योजना के तहत 4 करोड़ + गरीबों को मिला पक्का घर। बिहार में 32 हजार करोड़ की योजना से 55.33 लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ यानि प्रति पंचायत लगभग 643 लाभार्थी को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को ग्राम सड़क योजना के लिए 21 हजार करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई। नरेन्द्र मोदी ने बिहार के स्थानीय निकायों को 35,577 करोड़ यानि प्रति पंचायत 4.5 करोड़ रुपए उपलब्ध कराये। स्थानीय निकाय के स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 6,017 करोड़,984 करोड़ ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उपलब्ध कराये। कोरोना जैसी महामारी में सभी देशवासियों को मुफ्त वैक्सीन देने का काम किया। ऐसे विभिन्न योजना एवं ऐतिहासिक कार्य मोदी जी ने देशवासियों के लिए किया है जो सराहनीय है। हम सब इस कार्य हेतु मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करते है।मंडल अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश प्रवक्ता रामसागर सिंह ने सवैयाटांड जनसंपर्क कर रजौली बाजार पहुंचकर स्थानीय बाजार वासियों के साथ भी चाय पर चर्चा किया। रात्रि प्रवास प्रदेश प्रवक्ता रामसागर सिंह ने वार्ड नंबर 10 अंतर्गत मंडल महामंत्री संतोष कुमार वर्मा के रजौली बाजार स्थित उनके निजी आवास पर पहुंचा। वहीं पर रात्रि भोजन कर सुबह का नास्ता कर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों से मिलकर पटना रवाना हुआ। रजौली वासियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को समर्थन देने के लिए इस नंबर पर 9090902024 अपने-अपने मोबाइल से मिस्ड काँल करने का निवेदन किया। साथ ही गाँव चलो प्रवास कार्यक्रम में बूथ कमिटी एवं पन्ना प्रमुख बनाने का अंतिम रूप देने का स्थानीय बूथ कार्यकर्ताओं से निवेदन किया गया। इस मौके पर सवैयाटांड पंचायत के मुखिया नारायण सिंह, जिला उपाध्यक्ष नरेश वर्मा, अमाँवा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह,पवन राजवंशी, भोला तूरिया,ब्रहदेव सिंह,सनोज राजवंशी, जिला कार्यसमिति सदस्य रंजन कुमार बब्लू, मंडल महामंत्री संतोष कुमार वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह,अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष विमल राजवंशी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रोफेसर सुरेन्द्र चौधरी, मानदेव तूरिया,भोला राजवंशी,मेसकौर जिला परिषद सदस्य सरोज राजवंशी,किसान मोर्चा जिला मंत्री विकास कुमार प्रभाकर,राजा सिंह एवं स्थानीय सवैयाटांड पंचायत के लोग उपस्थित थे।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post