डीएम ने किया बाल आश्रय गृह का उद्घाटन - Bal Ashray Grih

👉

डीएम ने किया बाल आश्रय गृह का उद्घाटन - Bal Ashray Grih


नवादा ( रवीन्द्र नाथ भैया) 

आशुतोष कुमार वर्मा जिलाधिकारी ने नव निर्मित बृहद आश्रय गृह, बुधौल  का सुसंचालन फीता काटकर किया। यह बृहद आश्रय गृह समाज कल्याण विभाग के द्वारा निर्मित किया गया है। काफी बड़े परिसर में 200 बेड आवासन का आश्रय बालक और बालिकाओं के लिए बनाया गया है। इस आश्रय गृह में बालक/बालिकाओं को रहने के लिए अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। जिलाधिकारी ने आश्रयगृह के बालक और बालिकाओं से फिडबैक प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि यह नवादा और आपके लिए सुखद क्षण है। आपलोग एक छोटे परिसर से बड़े आश्रयगृह में आये हैं। उन्होंने  इसका कार्यान्वयन और प्रशासनिक व्यवस्था के बारे में अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिया। 

बुधौल आश्रयगृह में निःशुल्क खाना-पीना, पठन-पाठन, खेल-कूद की सामग्री और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इसका निर्माण किया गया है। 

जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि 07 वर्ष से 21 वर्ष के बालक/बालिकाओं के लिए आश्रयगृह है। अभी आश्रयगृह में 60 बालिकायें गया से और 13 बालक नालंदा जिला से  निवास कर रहे हैं। स्टाफ की कुल संख्या 18 है जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक है। बालक और बालिकाओं के लिए दो-दो हाॅस्टल का निर्माण किया गया है, जिसपर कुल 30 करोड़ लागत आया है।

उल्लेखनीय है कि बृहद आश्रयगृह बुधौल का आनलाईन उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा मई 2023 में किया गया है। जिसका संचालन आज से शुभारंभ हो गया है। 

जिलाधिकारी ने सभी बच्चों से रहने, खाने, पीने, वस्त्र आदि के बारे में जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निदेश दिया कि सरकार के गाइडलाईन के अनुसार सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। आश्रयगृह की सुरक्षा के लिए 10 गार्डाें की प्रतिनियुक्ति किया गया है। उन्होंने कहा कि  आश्रयगृह का औचक निरीक्षण किया जायेगा। वरीय अधिकारियों का मोबाईल नम्बर प्रदर्शित करायें और  खाने-पीने का मीनू भी लगायें। खाने-पीने के साथ-साथ कौशल विकास के लिए भी अधिकारियों को कई निदेश दिया गया। सिलाई-कटाई, कम्प्यूटर का ज्ञान, हैंड बाॅल, संगीत आदि का भी प्रशिक्षण देने के लिए निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी  सदर, गोपनीय प्रभारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, वरीय उपसमाहर्ता आदि उपस्थित थे।


हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post