भारत में सूफी संतों का योगदान विषय पर परिचर्चा शनिवार को - Soofi Santo ka Yogdan

👉

भारत में सूफी संतों का योगदान विषय पर परिचर्चा शनिवार को - Soofi Santo ka Yogdan


नवादा (रवीन्द्र नाथ भैया)
जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के लिए शेरपुर सूफी संत पब्लिक स्कूल के प्रांगण में शनिवार को भारत में सूफी संतों का योगदान विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया जायेगा। परिचर्चा का आयोजन खानकाह- ए- रेयाजिया अफजलिया के सौजन्य से किया जा रहा है। परिचर्चा में विभिन्न धर्मों के संतों को आमंत्रित किया गया है। 

संस्था के संरक्षक मो. महबूब आलम ने बताया कि इसके पूर्व महान सूफी हजरत सैय्यद शाह मीर रेयाज अली कादरी का दो रोजा उर्स मनाया जायेगा। उन्होंने आज से 200 वर्ष पूर्व बिहारशरीफ से आकर शेरपुर गांव की रुपरेखा रखी थी। यहां आने के बाद ये यहीं आकर रह गये। उनकी याद में प्रति वर्ष उर्स का आयोजन किया जाता है। 

उन्होंने बताया कि आयोजित परिचर्चा में सभी धर्मों के लोगों ने आने की स्वीकृति प्रदान की है। तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post