जिलाधिकारी ने की लोक शिकायत मामलों की सुनवाई - Lok Shikayat

👉

जिलाधिकारी ने की लोक शिकायत मामलों की सुनवाई - Lok Shikayat

 - लोक शिकायत मामलों का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निवारण सुनिश्चित करने का दिया निर्देश


नवादा (रवीन्द्र नाथ भैया) 

बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम का सफल क्रियान्वयन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए सभी पदाधिकारी इसके प्रति सजग, सक्रिय एवं संवेदनशील रहेंगे। मंगलवार को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ट में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 के तहत द्वितीय अपील में शिकायतों की सुनवाई की  और उसका निवारण किया। जिलाधिकारी द्वारा कुल 06 मामलों की सुनवाई की गई जिसमें से 04 का आन स्पाॅट निवारण कर दिया गया। शेष दो मामलों में लोक शिकायत निवारण के लिए संबंधित पदाधिकारी को दो दिन का समय दिया गया। 

सुनवाई में निवारण किये गए अपीलार्थी का नाम प्रखंड मेसकौर, ग्राम-विसिआईत के सुरेन्द्र प्रसाद, प्रखंड नवादा, ग्राम-सिरपत के शीला देवी, रजौली प्रखंड, ग्राम-हरदिया के सकलदेव रजक, प्रखंड पकरीबरावां के मिथलेश कुमार के समस्याओं का बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत निवारण किया गया । 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कहा कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 का सफल क्रियान्वयन बिहार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता की शिकायतों का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निवारण अति आवश्यक है। सभी पदाधिकारी सजग रहें। लोक प्राधिकारों को संवेदनशीलता एवं तत्परता प्रदर्शित करनी होगी।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post