भाजपा ने बुलाई विधान मंडल दल की बैठक, विधान सभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय सिन्हा के आवास पर जुटे पार्टी के विधायक एवं विधान पार्षद | BJP ki Baithak

👉

भाजपा ने बुलाई विधान मंडल दल की बैठक, विधान सभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय सिन्हा के आवास पर जुटे पार्टी के विधायक एवं विधान पार्षद | BJP ki Baithak


विप्र, पटना

बिहार की राजनीति गरमाई हुई है। राज्य में बड़े राजनीतिक उलट-फेर की संभावना दिख रही है। इसी बीच शुक्रवार को भाजपा ने विधान मंडल दल की  बैठक बुला ली है। भाजपा  की इस पहल को लेकर राजनीतिक अटकलें तेज है। बैठक को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। निहितार्थ  भी निकाले जा रहे हैं।  

 भाजपा विधान मंडल दल के नेता विजय सिन्हा के आवास पर बैठक चल रही है। इस बीच राजद प्रमुख लालू यादव एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है।

हालांकि भाजपा नेताओं का दावा है कि बैठक में दो एजेंडे पर बातचीत होगी। पहली युवा मतदाताओं के लिए सम्मेलन का आयोजन और दूसरा पांच फरवरी से शुरू हो रही बजट सत्र को लेकर भी पार्टी रणनीति सम्मिलित है

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post