अवैध देह व्यापार की सूचना पर होटल में छापा, 2 महिलाओं और 4 पुरुषों को पुलिस ने उठाया

👉

अवैध देह व्यापार की सूचना पर होटल में छापा, 2 महिलाओं और 4 पुरुषों को पुलिस ने उठाया


नवादा (रवीन्द्र नाथ भैया) 

नगर के  होटल भोजपुरी सिटी पैलेस एंड रेस्ट हाउस में पुलिस द्वारा मंगलवार की दोपहर दो बजे छापेमारी की गई। इस दौरान 2 महिलाओं और 4 पुरुषों को हिरासत में लेने की जानकारी दी गई है। 

अवैध देह व्यापार की सूचना पर इस तरह की कार्रवाई की गयी। 

होटल मैनेजर को भी पुलिस कंट्रोल में ले लिया है। सभी को नगर थाना ले जाया गया है। जहां सभी से पूछताछ की जा रही है।

बताया गया है कि प्रशासन को होटल में अवैध देह व्यापार का धंधा होने की सूचना मिली थी। इसी के बाद कार्रवाई की गई।

शहर के कई होटल और गेस्ट हाउस के लिए इस तरह की सुविधा उपलब्ध है। कई बार पुलिस द्वारा छापा मारा गया। जहां से गिरफ़्तारियां होती रहती हैं। लोग घंटे-दो घंटे के लिए कमरे पर किराए पर रहते हैं और फिर अपना काम करके चले जाते हैं। होटल मैनेजर को सब पता होता है। वैसे लोगों के प्रवेश द्वार तक होटल के रजिस्टर में नहीं जाना जाता है। 

प्रशासन की ताज़ा कार्रवाई से होटल संचालकों में हड़कंप मच गया है। इस तरह की

कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। वैसे, इस मामले में पुलिस का पक्ष आना बाकी है।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post