ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने जिले के तीन खिलाड़ियों को डीएम ने किया रवाना

👉

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने जिले के तीन खिलाड़ियों को डीएम ने किया रवाना



विप्र.
नवादा (रवीन्द्र नाथ भैया) 

67वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल (ताइक्वांडो)प्रतियोगिता में बिहार राज्य की ओर से भाग लेने वाले नवादा के तीन खिलाडीयों को जिला पदाधिकारी ,उप विकास आयुक्त एवं जिला खेल पदाधिकारी के द्वारा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामना एवम् आशीर्वाद के साथ बैतूर,मध्यप्रदेश के लिए रवाना किया।

तीनों खिलाड़ी निम्न प्रकार से है :-

रूपम पांडेय ( राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी)

पिता  - रूपेश कुमार निराला, 

माता - सीमा देवी, 

पता - शिवनगर नवादा। 

रूपम पांडेय की अबतक की उपलब्धियां 

1.राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 2017 से 2023 तक  लगातार स्वर्ण पदक एवं 

2. राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता - 2018  (पुणे , महाराष्ट्र) 3.  राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2018 ( मणिपुर)

4. राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता, 2023 (  तेलंगाना) में राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व कर चुकी है।

आदित्य राज  (राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी)

 पिता  - बीरू प्रसाद

 माता - सविता देवी

पता -  ख़रीदी बिगहा,  नवादा।

आदित्या राज की अबतक उपलब्धियां 

1.बिहार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक कुल 4 पदक जीत चुके है 

वरुण कुमार (राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी)

पिता  - संजय चौहान 

माता - श्याम सुंदरी देवी

 पता - मिर्जापुर नवादा।

वरुण कुमार की अबतक की उपलब्धियां।

 1. राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, पटना- 2018 रजत पदक 

2. राज्य स्तरीय प्रतियोगिता लखीसराय- 2019 रजत पदक3.   राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, बेगूसराय- 2021 स्वर्ण पदक 

4.  राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, पटना -2022 स्वर्ण पदक 

5  ओपन नेशनल प्रतियोगिता , रांची- 2019

6. राष्टीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता, 2023 (तेलंगाना) में रजत पदक प्राप्त कर चुके हैं। 

इन खिलाड़ियों के साथ बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के द्वारा कोच के रूप में श्री रवि रंजन, वरीय खिलाड़ी को नामित किया गया है।

मौके पर जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष आर पी साहू व उपाध्यक्ष श्रवण कुमार बर्णवाल एवम सभी शारीरिक शिक्षा शिक्षकगण के द्वारा शुभकामनाएं दी।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post