मानपुर प्रखंड के दो पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के रथ का हुआ स्वागत

👉

मानपुर प्रखंड के दो पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के रथ का हुआ स्वागत




विप्र.
मानपुर गया

सोमवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ मानपुर प्रखंड के शादीपुर पंचायत के महादलित टोला में और उसरी पंचायत के नोधरिया के पंचायत भवन पहुंचा। जहां भाजपा नेताओं और पंचायत प्रतिनिधियों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ का स्वागत किया। शादीपुर के महादलित टोला में स्थानीय विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों को प्रधानमंत्री के द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी। वहीं केंद्र के जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ और क्रियान्वयन के लिए जानकारी दी। इस कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के बारे में विस्तृत जानकारी दी उन्होंने कहा कि सरकार आपके द्वारा ऑन द  स्पॉट योजनाओं का निष्पादन करेंगे। इस मौके आपूर्ति पदाधिकारी सुमित कुमार ने महिलाओं के बीच राशन कार्ड का वितरण किया शादीपुर  पंचायत के मुखिया देवेंद्र कुमार उर्फ हैप्पी सिंह ने ग्रामीणों को बताया  कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को इस पंचायत में ग्रामीणों के बीच लाभान्वित किया जाएगा। आप इसका लाभ उठाए इस कार्यक्रम में   शादीपुर उप स्वास्थ्य केंद्र की सीएचओ दिव्या कुमारी सिंह ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की इस मौके पर नोडल पदाधिकारी के द्वारा शपथ ग्रहण करवाई गई। इस कार्यक्रम को भाजपा नेता क्षितिज मोहन सिंह, संजय कुमार शर्मा आदि लोगों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान मौके पर सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। वही नवधारिया गांव में कृषि विज्ञान केंद्र के प्रोग्राम पदाधिकारी नेहा कुमारी ने कृषि के तकनीकी विधि के जानकारी दी। रोजगार सेवक पंकज कुमार सिंह के द्वारा मनरेगा योजनाओं की जानकारी दी गई। उसरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अखिलेश कुमार यादव ने अपने ग्रामीण जनता को सरकार के योजनाओं के बारे में लाभ उठाने के लिए बताया और  सरकार के योजनाओं का लाभ उठाने के बारे में लोगों की जानकारी दी। मौके उमेश कुमार गुप्ता, शादीपुर पंचायत सदस्य सह भाजपा नेता विश्वजीत कुमार, स्वास्थ्य विभाग के संजय कुमार सिंह, दिव्या कुमारी सिंह, अवध किशोर, निधि शर्मा, सुप्रिया सिंह,  मनोज कुमार शर्मा, नरेंद्र कुमार सिंह के आलावा कई ग्रामीण मौजूद रहे।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post