पांचवें दिन भी नक्सलियों के द्वारा अगवा किए गए मुंशी के बारे में नहीं मिला कोई सुराग

👉

पांचवें दिन भी नक्सलियों के द्वारा अगवा किए गए मुंशी के बारे में नहीं मिला कोई सुराग




विप्र.
संवाददाता

अब पुलिस के सामने डबल चुनौती, पहले नक्सलियों को कब्जे से अगवा मुंशी को सा कुशल बरामद करना और दूसरा नक्सली विवेक यादव को गिरफ्तार करना 

पुलिस ने कुख्यात नक्सल विवेक यादव को पकड़ने पर 3 लाख का क्या इनाम घोषित

इमामगंज (गया) जिले के इमामगंज क्षेत्र इन दोनों एक बार फिर से लाल इलाका के रूप में चर्चित है। बदलते समय के साथ इन इलाकों में थोड़ा बदलाव हुआ था। लेकिन एक बार फिर से गया जिले के इमामगंज क्षेत्र इन दिनों नक्सलियों की चलगर्मी से लोग दहशत में है। ताजा मामला जहां रविवार की रात लुटूआ थाना क्षेत्र के असुराइन गांव स्थित मंडावर नदी पुल निर्माण कार्य के दौरान नक्सलियों ने धावा बोलकर तीन मुंशी को अगवा कर लिया था। जबकि एक को अपने साथ लेकर चले गए थे। नक्सलियों ने मुंशी को छोड़ने के एवज में 30 लाख रुपए की लेवी की मांग की थी। अब प्रशासन के सामने डबल चुनौती सामने खड़ी आ गई है। पहला तो नक्सलियों को कब्जे से अगवा मुंशी को सकुशल बरामद करना और दूसरा कुख्यात नक्सली विवेक यादव को गिरफ्तार करना चुनौती बना हुआ है। अब प्रशासन ने कुख्यात नक्सली विवेक यादव के आरोपी के बारे में जानकारी देने पर तीन लाख रुपये के इनाम की घोषणा की घोषणा किया है। विदित हो कि 24 दिसंबर को हथियारबंद नक्सलियों ने लुटूआ थाना क्षेत्र के असुराइन गांव स्थित मंडावर नदी पर चल रहे पुल निर्माण में लगे मुंशी शाहनवाज खान को अगवा कर लिया। नक्सलियों ने मुंशी शाहनवाज खान के साथ-साथ दो और मजदूरों को लेकर जंगल चले गए थे। इस दौरान नक्सलियों ने पुल निर्माण में लगे दो कर्मियों को छोड़ दिया। उसके बाद नक्सलियों ने मुंशी शाहनवाज खान को छोड़ने के एवज में 30 लाख रुपए की लेवी की मांग किया है। अपहरण की सूचना के बाद बिहार पुलिस, सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन और अन्य सुरक्षा एजेंसी के साथ मिलकर लुटूआ थाना क्षेत्र के आसपास के जंगलों में सर्च अभियान चल रहे हैं। लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी अपह्रत मुंशी की बरामदगी नहीं हो पाई। इसलिए प्रशासन अब ग्रामीणों से सहयोग की अपील कर रही है। मुंशी के संबंध में या आरोपी नक्सली विवेक पर इनाम घोषित किया गया है। नक्सली विवेक यादव उर्फ सुनील यादव उर्फ कारु यादव उर्फ ब्रेट जी उर्फ राजेंद्र यादव उर्फ बूटी यादव के उपर तीन लाख रुपये इनाम घोषित किया गया है।

नक्सली विवेक यादव पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित 

गया पुलिस की ओर से एक पोस्टर जारी किया गया है। इस पोस्टर में बताया गया है कि बिहार और झारखंड राज्य में कई नक्सली घटनाओं को अंजाम देने वाले विवेक यादव की गिरफ्तारी करवाने में सहयोग करने वाले को तीन लाख का इनाम दिया जाएगा। इसमें लिखा गया है, कि हाल ही में लुटुआ थाना क्षेत्र में शैल कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी को विवेक यादव के दस्ते द्वारा अगवा कर लिया गया था। अगवा करने के बाद 30 लाख की लेवी की डिमांड की गई है, अन्यथा जान मारने की धमकी दी गई है।

कई नाम से चर्चित है विवेक यादव

बिहार -झारखंड का कुख्यात माओवादी विवेक यादव कई नाम से चर्चित है। विवेक यादव को सुनील उर्फ कारा जी उर्फ ब्रेट जी उर्फ राजेंद्र यादव उर्फ बूटी यादव के नाम से भी बिहार- झारखंड के इलाकों में जाना जाता है। गया पुलिस की ओर जारी किए गए पोस्टर में कहा गया है, कि कुख्यात नक्सली विवेक यादव के संबंध में सूचना देने वाले आम नागरिक को तीन लाख का का इनाम पुरस्कार के तौर पर दिया जाएगा। वहीं, सूचना देने वाले आम नागरिक का नाम-पता भी गोपनीय रखा जाएगा।

पुल निर्माण कंपनी के मुंशी को किया गया है अगवा

गौरतलबों हो कि इसी सप्ताह विवेक यादव के दस्ते द्वारा पुल निर्माण कार्य में लगे शैल कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी शाहबाज खान को अगवा कर लिया गया था। अगवा करने के बाद उसे अब तक नक्सलियों ने मुक्त नहीं किया है, जबकि इस घटना के चार दिन बीतने को हैं। इसके बीच गया पुलिस की ओर से कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी शाहबाज खान पिता लल्लू खान सेक्टर 06 भूली डी ब्लॉक थाना बैंक मोड़ जिला धनबाद (झारखंड) का पता बताने वाले को 25 हजार का इनाम देने की बात कही गई है। 

पुलिस ने जारी किया नंबर

गया पुलिस की ओर से बताया गया है, कि 24 दिसंबर को शाहबाज खान का अपहरण नक्सलियों द्वारा किया गया है। इसके संबंध में लुटुआ थाना कांड संख्या 22/23 दर्ज है। यदि किसी व्यक्ति को इसकी जानकारी हो, तो गया पुलिस के जारी नंबर 99344 42530, 8491853050, 9431800573, 9431822973 पर सूचना दें। वहीं अगवा मुंशी सहवास का सुराग बताने वाले को 25 हजार का इनाम दिया जाएगा वहीं, उसका नाम भी गोपनीय रखा जाएगा।

24 दिसंबर को किया था अगवा

गौरतलब हो कि कंस्ट्रक्शन कंपनी के तीन मुंशी को नक्सलियों ने 24 दिसंबर को अगवा कर लिया था। दो मुंशी अर्जुन यादव और जनक सिंह को मुक्त कर दिया था, लेकिन शाहबाज खान को साथ लेकर चले गए थे। उसे छोड़ने के एवज में नक्सलियों के द्वारा 30 लाख की राशि की डिमांड की गई है। वहीं, नहीं देने पर जान से मारने की बात कही गई है। फिलहाल शाहबाज खान को मुक्त करने के लिए सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी है। इसके बीच गया पुलिस की ओर से इनाम की घोषणा की गई है। नक्सली की गिरफ्तारी करवाने वाले को तीन लाख मिलेंगे। वहीं इस संबंध में गया एसएसपी आशीष भारती बताया है कि यह नक्सली विवेक यादव है, जो बिहार- झारखंड का कुख्यात है। इसी के द्वारा कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी शाहबाज खान को अगवा किया गया है और 30 लाख की लेवी की डिमांड की गई है। वहीं शाहबाज का पता बताने वाले को 25 हजार का इनाम दिया जाएगा। दोनों ही स्थिति में सुराग देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

क्या कहते हैं इमामगंज डीएसपी

वहीं इस संबंध में इमामगंज डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि अगवा मुंशी के बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। फिलहाल जंगली क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ सर्च अभियान चलाई जा रही है। इसको लेकर भरिए अधिकारी के द्वारा इनाम में घोषित किया गया है। इसमें सुरक्षा बलों की कई एजेंसी लगी हुई है। फिलहाल आगे की अनुसंधान और कार्रवाई चल रही है।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post