उपविकास आयुक्त ने रतनी फरीदपुर प्रखंड में मनरेगा कार्यों का किया निरीक्षण। अनियमितता पर प्रखंड समन्वयक को लगी फटकारMANAREGA

👉

उपविकास आयुक्त ने रतनी फरीदपुर प्रखंड में मनरेगा कार्यों का किया निरीक्षण। अनियमितता पर प्रखंड समन्वयक को लगी फटकारMANAREGA




विप्र.
जहानाबाद, गया।

जहानाबाद  के रतनी फरीदपुर प्रखंड के मुरहारा पंचायत में विकास कार्य में अनियमितता की शिकायत पर उप विकास आयुक्त परितोष कुमार ने औचक निरीक्षण किया। मिली शिकायत पर उतरा पट्टी गांव में मनरेगा योजना और जल जिवन हरियाली योजना के तहत लगाया गया पेड़ का निरिक्षण तथा गाड़े गए चापाकल का निरिक्षण किया। वही उप विकास आयुक्त ने बताया कि  उतरा पट्टी में मनरेगा योजना के तहत 200 पेड़ लगाया गया था, जिसमें 188 पेड़ सुरक्षित पाया। वही सरकारी योजना से दो चापाकल लगाया गया है। पर॑तु जल स्तर नीचे चले जाने के कारण चापाकल ब॑द पाया गया। उन्होंने बताया कि लोहिया स्वच्छ अभियान के तहत उतरा पट्टी के सड़कों पर ग॑दगी देख स्वच्छता प्रखंड समन्वयक तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी को डांट फटकार लगाई। यहां बता दें कि पंचायत के मुखिया को पंचायत में अच्छी कार्य पर भारत तथा बिहार सरकार द्वारा प्रस्सत्री पत्र निर्गत किया गया है। बावजूद साफ सफाई में काफी पिछड़ा देखा गया। वही  मुरहारा तथा कसवां गांव में डब्लू पी के लिए जमीन को अधिग्रहण हेतु निरिक्षण किया। उप विकास आयुक्त ने बताया कि उतरा पट्टी गांव में आ॑गनबाड़ी केंद्र संख्या 54 को निरिक्षण के क्रम में पाया कि 7 बच्चों को टिकाकरण ‌कराया जा रहा है।जहां का कार्य संतोषजनक पाया गया।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post