बिहार में एक बार फिर दिखने लगा है जंगलराज की झलक - पूर्व मुख्यमंत्री। Jangalraj in Bihar!

👉

बिहार में एक बार फिर दिखने लगा है जंगलराज की झलक - पूर्व मुख्यमंत्री। Jangalraj in Bihar!

- बेलागंज में आयोजित किया गया हम (से) पार्टी का गरीब संकल्प सभा


विप्र बेलागंज गया

प्रदेश के सभी वर्गो के ग़रीबों के विकास को लेकर हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर स्थापना काल से ही संघर्ष करते आ रही है। इसके लिए सड़क से सदन तक हमने आवाज बुलंद किया है। आगे भी यह क्रम जारी रहेगा। उक्त बातें गुरूवार को बेलागंज के नेयामतपुर खेल मैदान पर आयोजित गरीब संकल्प सभा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री सह हम (से) पार्टी के संस्थापक जीतनराम मांझी ने कही। उन्होंने कहा कि बिहार में अभी वर्तमान में तानाशाही की सरकार है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनता जिस जंगल राज के सफाया के लिए गद्दी पर बैठाया था। आज उसी जंगलराज का बूढ़ा और लाचार शेर बने बैठे हैं। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार में नीतीश कुमार खुद से जनहित में कोई फैसला लेने के लायक भी नहीं रहे हैं। उन्हे जनहित के फैसले के लिए भी जंगलराज के युवराज से आदेश लेना पड़ रहा है। बिहार एक बार फिर नब्बे के दशक में लौट रहा है। जहां सरेआम अपराध हो रहे हैं, चोरी, लूट, हत्या, बलात्कार और रंगदारी बिहार में एक बार फिर आम बात हो गई है। बिहार में अमन की सरकार स्थापित करने के लिए 2024 में केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार और 2026 में बिहार में एनडीए की सरकार लाने के लिए जनता को फिर से एकजुट होना पड़ेगा। वहीं सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो संतोष कुमार सुमन ने कहा कि अपने अल्प समय के मुख्यमंत्री के काल में पार्टी के संरक्षक सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने महादलित परिवारों, युवाओं, किसानों और अनुबंधित सरकारी कर्मचारियों के लिए कई योजनाओं को शुरू करने का निर्णय लिया था। जिससे वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने राजनैतिक खतरा मान कर जीतनराम मांझी को साजिश के तहत पद हटा दिया। नीतीश कुमार ने महादलित समाज को यूज एण्ड थ्रो के तरह इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार महादलित समाज को अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। जिस बिहार के जनता ने जंगलराज से ऊब कर एनडीए गठबंधन को सत्ता सौपी थी और गठबंधन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बनाया था। 


आज एनडीए गठबंधन को धोखा और बिहार के जनता के जनादेश का अपमान कर उसी जंगलराज के नेताओं के हाथों की कठपुतली बन गए हैं। बिहार का विकास थम गया है। सरकार नाम की कोई चीज़ नहीं रहा। इससे बिहार को मुक्ति दिलाने के लिए सभी समाज के ग़रीबों को एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार देश और बिहार में बनाने के संकल्प लेना है। नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनने का सपना कभी पूरा नहीं होगा। हम ( से ) राष्ट्रीय अध्यक्ष और गया लोकसभा क्षेत्र के संभावित उम्मीदवार संतोष कुमार सुमन ने कहा कि बेलागंज महापुरुषों की भूमि रही है। हम पंडित यदुनंदन शर्मा की कर्मस्थली से आप सबों से आह्वान करते हैं कि जाति के नाम राजनीति करने वाले ठगो को आने वाले लोकसभा चुनाव में करारा जवाब दें। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नारायण मांझी और संचालन लोकसभा प्रभारी चुन्नु शर्मा ने किया। सभा को राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पांडे, राष्ट्रीय सचिव शंकर मांझी, प्रदेश अध्यक्ष सह टिकारी विधायक डा अनिल कुमार, युवा समाजिक कार्यकर्ता रंजेश कुमार, हम पार्टी के नेता और सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी आदि लोगों ने भी संबोधित किया। मौके पर जहानाबाद जिला अध्यक्ष मनीष शर्मा, कौशल शर्मा, बेलागंज प्रखंड प्रभारी चंदन गौरव, इंद्रजीत मांझी, अनिल शर्मा, टुन्ना बाबू सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और जनता उपस्थित थे।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post