धान की खरीदारी को लेकर हरनौत व्यापार मंडल परिसर में की गई सामान्य बैठक - Dhan ki Khariddari

👉

धान की खरीदारी को लेकर हरनौत व्यापार मंडल परिसर में की गई सामान्य बैठक - Dhan ki Khariddari

- हरनौत प्रखंड क्षेत्र में अब तक मात्र 3226 एमटी धान की हुई खरीदारी


नालंदा से संवाददाता राकेश कुमार की रिपोर्ट

बिहारशरीफ (नालंदा) जिले के हरनौत प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित व्यापार मंडल परिसर में धान अधिप्राप्ति को लेकर डिसिओ एवं डीसीओ के साथ हरनौत व्यापार मंडल सह बस्ती पैक्स अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक सामान्य बैठक की गई।बैठक के दौरान बिसीओ पंकज कुमार ने बताया कि हरनौत में इस बार 17126 एमटी धान खरीदने का लक्ष्य रखा गया है,लेकिन आज हरनौत में मात्र 3226 एमटी धान की खरीदारी हो पाई है। हरनौत व्यापार मंडल सह बस्ती पैक्स अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि किसान से धान खरीदने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ए ग्रेड का धान 2203 रू प्रति कुंटल और बी ग्रेड के धान 2183 रुपए प्रति एक कुंटल किसानों से खरीदा जा रहा है। उसके बावजूद भी प्रखंड क्षेत्र इलाके के किसान बिचौलिया के हाथों कम कीमत पर धान बेचने में लगे हुए हैं। यही कारण है कि हरनौत में इस बार धान की खरीदारी धीमी गति से की जा रही है। उन्होंने बताया कि धान की खरीदारी का लक्ष्य पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।वहीं बैठक के बाद व्यापार मंडल परिसर में रिरीक्षण कर धान की रखरखाव को लेकर जायजा लिया।इस मौके पर दिलीप कुमार सिंह,दिप्पू कुमार, आनंद कुमार चौधरी,मोहम्मद सतिक, पोआरी पैक्स अध्यक्ष मिंतुजय कुमार मौजूद थे।


हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post