पुलिस ने नगर से गायब लड़के को 48 घंटे के भीतर जमुई से किया बरामद

👉

पुलिस ने नगर से गायब लड़के को 48 घंटे के भीतर जमुई से किया बरामद


विप्र.
नवादा (रवीन्द्र नाथ भैया)

नगर के न्यू एरिया से सब्जी लेने निकले गुमशुदा लड़के को पुलिस ने जमुई जिले से बरामद कर लिया। लड़के के पिता ने नगर थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी। पुलिस ने महज 48 घंटों के अंदर आवेदन के आधार पर कार्रवाई करते हुए लड़के को बरामद कर लिया।

बता दें कि नगर थाना अंतर्गत न्यू एरिया के समर राज के पिता के द्वारा उनके अपहरण से संबंधित आवेदन दर्ज कराया गया था। मामले को नगर थाना द्वारा त्वरित संज्ञान में लेकर कार्रवाई शुरू की। पुलिस तुरंत ही लड़के का पता लगाने में लग गई। बिना समय गवाएं पुलिस की टीम लड़के की बरामदगी हेतु थाना से निकल पड़ी।

अंततोगत्वा पुलिस के मेहनत का परिणाम निकला और लड़के को 48 घंटे के भीतर जमुई से बरामद कर लिया गया। बरामद किए जाने के बाद परिजन को सुपुर्द किया गया। इसके साथ अपहरण का आरोप निराधार निकला। परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post