दीपावली एवं छठ को लेकर वजीरगंज थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

👉

दीपावली एवं छठ को लेकर वजीरगंज थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

विप्र.संवाददाता


वजीरगंज (गया)
प्रखंड के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली और छठ पूजा पर्व को आपसी भाईचारे एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को वजीरगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक वजीरगंज थानाध्यक्ष रामलखन पंडित की अध्यक्षता में आयोजित की गई।जिसका संचालन पूर्व मुखिया शंभू शरण शर्मा ऩे की। मौके पर उपस्थित बीडीओ रवि शंकर कुमार एवं थानाध्यक्ष रामलखन पंडित ने सभी जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों को संबोधित करते हुए कहा कि  लोक आस्था का महापर्व छठ एवं दीपावली का त्योहार को आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं। पर्व के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे इसके लिए वजीरगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष गश्ती दल का गठन किया गया है।  दीपावली में पटाखे समय के अनुसार छोड़ना है। डीजे एवं अश्लील गीत बजाने पर पूर्णतः रोक लगाया गया है। दुकानदारों से अपील किया गया है कि बिना लाइसेंस का कोई दुकानदार पटाखा नहीं बेचे। पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बच्चे द्वारा पटाखे छोड़ते समय अभिभावक विशेष सावधानियां बरतें। थानाध्यक्ष  ने कहा कि पूजा में अशांति फैलाने वाले असमाजिक तत्वों व जुआरियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। किसी भी तरह के अशांति फैलाने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। त्योहार में अशांति फैलाने वालों असामाजिक तत्वों की जानकारी मिलते ही थाने को तत्काल सूचित करें ताकि उस पर ससमय कार्रवाई की जा सके। इस मौके मुखिया राजकुमार शर्मा, मुरारी यादव, सरपंच महेश कुमार सुमन, समाजसेवी रामाश्रय सिंह, महेश प्रसाद सिंह, बजरंगी सिंह, दिनेश यादव, मो शकूर, छोटन साव सहित कई जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।




हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)




Previous Post Next Post