दो गुटों में हिंसक झड़प होने से बना तनाव - Tanav

👉

दो गुटों में हिंसक झड़प होने से बना तनाव - Tanav


विप्र, नारदीगंज:(नवादा)थाना क्षेत्र के कहुआरा गांव में शुक्रवार के दोपहर में दो गुटों में हिंसक झड़प हो गया। जिसमें दोनों तरफ से जमकर ईंट पत्थर चले।पूरा गांव रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा स्थानीय थाना को दिया गया।सूचना के उपरांत पुलिस गांव में पहुंची तब जाकर मामला शांति कायम हुआ।घटना लक्ष्मी जी विसर्जन के दौरान अश्लील गाना बजाने के लेकर शुरू हुआ।बताया गया कि गांव में एक वर्ग के लोग दीपावली में प्रतिमा बैठाकर लक्ष्मी पूजा करते हैं।बुधवार की शाम में प्रतिमा का विसर्जन किया जा रहा था।जिसके लिए लक्ष्मी जी के प्रतिमा के साथ डीजे के साथ जुलूस निकाला गया था।जुलूस जब दूसरे वर्ग के लोगों के टोला में गया तब डीजे पर अश्लील  गाना बजाया जाने लगा।जिसका टोला के लोगों ने विरोध किया।उस दिन भी हल्का झड़प हुआ था।लेकिन फिर मामला शांत हो गया था।लेकिन गाना बजाने से रोकने पर पूजा करने वाले लोगों ने इसे अपना प्रतिष्ठा बना लिया था।बताया जाता है कि गुरुवार के दिन प्लानिंग बनाया गया और शुक्रवार के दिन में दूसरे पक्ष के लोगों के घरों पर ईंट पत्थर से आक्रमण कर दिया गया।बचाव में दूसरे पक्ष के लोगों ने भी ईट पत्थर चलाया।घटना के दौरान गोलीबारी होने की बात कही जा रही है।इस घटना में पूजा समिति के पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के लोगों का एक बलोरो,दो टोटो और एक ट्रैक्टर को ईट पत्थर से चूर कर देने की सूचना मिली है।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार से मोबाइल फोन 9801611228 पर शुक्रवार की देर शाम 7 बजकर 18 मिनट पर सम्पर्क कर हालत की जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया, तो कॉल रिसीव नहीं किये हैं।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)




Previous Post Next Post