यह सौभाग्य है कि संगठन से जुड़ी तीन पीढ़ियों को आज़ भाजपा सम्मानित कर रही - सुशील सिंह

👉

यह सौभाग्य है कि संगठन से जुड़ी तीन पीढ़ियों को आज़ भाजपा सम्मानित कर रही - सुशील सिंह



विप्र.
संवाददाता टिकारी गया

ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं का समागम  सम्मान समारोह को बना दिया ऐतिहासिक - सांसद

ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह स्थल  आज़ मानो जैसे गंगा जमुना सरस्वती का संगम स्थल बना हुआ है। इस संगम स्थल की शोभा आप सभी भाजपा  के ज्येष्ठ श्रेष्ठ  कार्यकर्ता हैं  जो इस त्रिवेणी स्थल पर कमल के फूल की तरह शोभायमान हो रहे। आप सभी केवल पार्टी ही नहीं बल्कि सुनहले भारत के रीढ़ हैं जो माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश को एक बार फिर से विश्व गुरू के रुप मे देखने के लिए लालायित हैं। ऐतिहासिक नगर टिकारी के नगर परिषद कार्यालय के समक्ष खचाखच भरे एक निजी हॉल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह मे कार्यकर्ताओं के प्रति अपने उदगारों को व्यक्त करते हुए उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित औरंगाबाद भाजपा सांसद शुशील कुमार सिंह ने कही। सांसद शुशील कुमार सिंह ने कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा का  स्थापना काल और आज़ के ऊर्जावान युवाओं के भाजपा का आज  जो यह समागम दिखाई दे रहा वास्तव मे ऐतिहासिक कहा जाएगा। कैसा कि मालूम हो नगर के एक निजी हॉल में भारतीय जनता पार्टी का विधान सभा स्तरीय जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन भाजपा नेता संजय सिंह उर्फ बबलू सिंह के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मां भारती,डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं दीनदयाल उपाध्याय एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेई के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण के उपरान्त पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र गान से किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा सांसद शुशील कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं के बीच ऊर्जा और शक्ति का अपूर्व संचार करते हुए कहा कि आप सबों की पार्टी और देश के प्रति समर्पण की भावना ने आज इस समागाम को ऐतिहासिक बना दिया। सांसद ने केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों, केन्द्र सरकार द्वारा जन हित एवं राष्ट्र हित मे चलाई जा रही तमाम सारी योजनाओं को पटल पर रखते हुए कार्यकर्ताओं से कहा सकारात्मक सोच के साथ  राष्ट्र के नव निर्माण के लिए आप सभी गावों की गलियों और खेतों की क्यारियों तक जाकर किसान, मजदूर, नौजवानों को प्रेरित करते हुए 2024, की तैयारी मे लग जाएं। मंच से सांसद शुशील कुमार सिंह ने उपस्थित सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को माला पहना अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश चिंटू, पूर्व जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा, औरंगाबाद संयोजक अनिल शर्मा, लोकसभा प्रभारी राजेन्द्र तिवारी, राजेन्द्र सिंह, भोजपुरिया बाबा, नगर अध्यक्ष पुष्पा चौरसिया, अध्यक्ष अनिल पासवान, दक्षिणी मण्डल अध्यक्ष कुंदन कुमार, दक्षिणी मण्डल महासचिव शिव बल्लभ मिश्र, वरीय भाजपा नेता शशी कुमार प्रियदर्शी, प्रभाष आनंद, नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष सिंधु जैन, मनजीत सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष माया सिंह, सुधीर कुमार टूटू, रमेश कुमार, करुणा सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने समारोह को सम्बोधित किया। भाजपा के इस विधनसभा स्तरीय ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्त्ता सम्मान समारोह की अध्यक्षता वयोवृद्ध नेता महावीर प्रसाद जैन ने की जबकि संचालन संजय शर्मा ने किया। क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आए हजारों कार्यकर्त्ता कार्यक्रम में शामिल हो समारोह को ऐतिहासिक बनाने का काम किया।




हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)



Previous Post Next Post