राजद नेताओं ने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का केक काटकर मनाया जन्मदिन,किया पौधारोपण

👉

राजद नेताओं ने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का केक काटकर मनाया जन्मदिन,किया पौधारोपण


विप्र.
संवाददाता

कोंच (गया)राजद कार्यालय कोंच में राजद के नेताओं ने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का केक काटकर 34 वां जन्मदिन गुरुवार को मनाया और इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय के परिसर में पौधारोपण का कार्य किया।प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा गया है कि बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का 34 वां जन्मदिन राजद कार्यालय में केक काट कर मनाया गया। लोगों को संबोधित करते हुए संगठन प्रभारी डॉ रामाशीष कुमार ने कहा कि 9 नवंबर 1989 में तेजस्वी यादव का जन्म हुआ और वे आज 34 वर्ष के हो गए हैं। तेजस्वी यादव ने रोजगार देने का जो वादा किया है वह दिख रहा है। लाखों लोगों को शिक्षक में बहाली हुई आगे भी होगा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री बनना तय है। वे मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे योग्य उम्मीदवार हैं। वहीं, तत्पश्चात राजद नेताओं ने प्रखंड कार्यालय के परिसर में पर्यावरण को शुद्ध करने के ख्याल से दर्जनों पौधे लगा कर पौधारोपण का कार्य किया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सुरेश यादव, जिला पार्षद प्रतिनिधि सत्येंद्र प्रजापति, युवा अध्यक्ष सुजीत यादव, प्रधान महासचिव मनोज सिंह यादव, दलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष सह काबर मुखिया प्रतिनिधि अवधेश दास, प्रेम शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी अरुण यादव, जॉर्ज प्रथम, संतोष यादव, रवि वर्मा, कौशल दास, सुरेंद्र चौधरी, जितेंद्र यादव, बिनोद यादव, निरंजन कुमार, मोहन यादव समेत कई लोग शामिल थे।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)




Previous Post Next Post