सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद की पत्नी कमला देवी का निधन - Kamla Devi ka Nidhan

👉

सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद की पत्नी कमला देवी का निधन - Kamla Devi ka Nidhan


विप्र ब्यूरो, पटना.

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद की धर्मपत्नी  कमला देवी का गुरुवार देर रात हृदय गति रुकने से पटना में निधन हो गया। कमला 82 वर्ष की थीं।

दीघा विधायक डा. संजीव चौरसिया की कमला देवी मां थीं।

शनिवार को सुबह आठ बजे आर्य भवन, खाजपुरा, बेली रोड, पटना से कमला देवी की अंतिम यात्रा दीघा घाट के लिए प्रस्थान करेगी। 

बता दें कि सामाजिक सरोकार रखने वाली दिवंगत कमला देवी को भाजपा के शीर्ष नेता कैलाशपति मिश्र एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ओम प्रकाश गर्ग बहन मानते थें। कमला देवी ने 1974 व 1977 के आंदोलन में उल्लेखनीय भूमिका निभायी थी। 

ज्ञात हो कि आपातकाल के दौरान जब आंदोलन शिखर पर था, उस वक्त जनसंघ और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कई शीर्षस्थ जनसंघ अधिकारियों को उन्होंने अपनी सेवा समर्पित भाव से की थीं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी,  रज्जू भैया, ओमप्रकाश गर्ग, गोवन्दाचार्य, उमा भारती, साध्वी ऋतभंरा, वर्तमान के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाहक दत्तात्रेय होसबोले सहित अनेकों महानुभावों के लिए भोजन व्यवस्था की चिन्ता स्वंय करती थीं।

आपातकाल के बीच आवास पर होने वाली बैठक की गोपनीयता भंग न हो इसलिए बाहरी महिला की सहायता के बगैर ही वह अपने गृह कार्य को स्वंय निष्पादित करती थी जिससे आंतरिक बैठक में शामिल होने वाले प्रबुद्धजनों के बारे में किसी को बिल्कुल खबर नहीं मिल पाती थी। 

समर्पित सेवा भाव एवं धैर्य शक्ति के साथ सुहृृदय स्वभाव उनकी विशेषता रही।

जीवनपर्यन्त सामाजिक सेवा के प्रति चिन्ता करनेवाली जीवन के अंतिम क्षण में भी नेत्रदान करके अपने सामाजिक दायित्व का उन्होंने बखूबी निर्वह्न किया है।

कमल अपने पीछे चार पुत्र एवं एक पुत्री का भरापूरा परिवार छोड़ गईं।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)




Previous Post Next Post