पहाड़पुर और मड़रा पंचायत में जन संवाद का हुआ आयोजन

👉

पहाड़पुर और मड़रा पंचायत में जन संवाद का हुआ आयोजन



विप्र.
नवादा से रवीन्द्र नाथ भैया की रिपोर्ट 

-उप विकास आयुक्त ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया जन संवाद का शुभारम्भ

नवादा दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिले के उग्रवाद प्रभावित कौआकोल प्रखंड के पहाड़पु़र पंचायत/गाॅव में विशाल जन समूह में  जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कौआकोल प्रखंड के पहाड़पुर पंचायत/गाॅव में आयोजित जन संवाद में दीप प्रज्ज्वलित और बालिकाओं के द्वारा राष्ट्र गान से कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। स्थानीय जन प्रतिनिधियों के द्वारा बुके और साॅल देकर उप विकास आयुक्त के साथ उपस्थित अधिकारियों को सम्मानित किया गया।उप विकास आयुक्त ने पहाड़पुर पंचायत में कहा कि विभागीय अधिकारी जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी से अवगत करायेंगे। अधिकारियों के द्वारा अद्यतन योजनओं की जानकारी दी जायेगी और योजनाओं को बेहतर ढ़ंग से क्रियान्वयन करने के संबंध में सुझाव भी  लिया जायेगा।स्थानीय नागरिकों ने कहा कि पंचायत सरकार भवन सुरक्षित नहीं है। इसके चारों तरफ चहारदिवारी का निर्माण कराया जाय। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चहारदिवारी निर्माणाधीन करने के लिए आवश्यक निर्देश दिया।



लोहिया स्वच्छ अभियान के तहत घर-घर से कूड़ा कचरा को उठाया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन एक-एक रूपये शुल्क देना होता है। इससे गाॅव स्वच्छ लगेगा। इसके अलावे प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना और जल जीवन हरियाली अभियानों के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा के क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक निर्देश दियु।महेश  चौधरी एसडीपीओ पकरीबरावां ने कहा कि अपनी समस्याओं को थाना में शिकायत के लिए आवेदन दें। कार्रवाई जरूर होगी और आवेदन का पावती भी निःशुल्क मिलेगा। पुलिस के 112 नम्बर पर डायल कर आवश्यक सहायता ली जा सकती है। सात से आठ मिनट में गाड़ी आपके पास पहुंच जायेगी और समस्याओं का सामाधान होगा। लोगों में भ्रांति है कि महिला से संबंधित समस्याओं की सुनवाई केवल महिला थाना नवादा में होती है। लेकिन ऐसी बात नहीं है। इसके लिए सभी थाना में महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है। समस्याओं का समाधान के लिए आनलाईन आवेदन किये जा सकते हैं।



सत्येन्द्र प्रसाद जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची में संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए विशेष अभियान चल रहा है। इसके तहत मतदाता सूची में अपना और अपने परिवार के सदस्यों के नाम की जाॅच अवश्य कर लें। 25 और 26 नवम्बर 2023 शनिवार और रविवार को विशेष अभियान चलाया जायेगा। जिसके तहत सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहेंगे और मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे। वोटर हेल्प लाईन का नम्बर 1950 है। मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए प्रपत्र ’6’ नाम हटाने के लिए प्रपत्र ’7’ और नाम, पता में संशोधन करने के लिए प्रपत्र ’8’ भरकर बीएलओ को दें और पावती लेना नहीं भूलें।मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए  दो प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है एक आवासीय और दूसरा उम्र संबंधी प्रमाण पत्र इसके अलावा एक रंगीन फोटो।विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024, 27 अक्टूवर से 09 दिसम्बर 2023 तक होगा। इसके अलावे आन लाईन के माध्यम से भी मतदाता सूची में नाम दर्ज किया जा सकता है।जिला पशुपालन पदाधिकारी दीपक कुमार ने भेंड़,बकरीपालन,मुर्गी,पशुपालन के संबंध में विस्तार से जानकारी दिया। उन्होंने पशुओं के बीमा के बारे में भी बताया। 

अमित कुमार डीपीएम ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड और परिवार नियोजन के बारे में विस्तार से जानकारी दिया।सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा अर्पणा झा ने कहा कि छः प्रकार का पेंशन संचालित है जो तीन केन्द्र सरकार का है और तीन राज्य सरकार का है। पेंषन से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दीया। उन्होंने कहा कि लागातार पेंशन प्राप्त करने के लिए साल में एक बार अपना जीवन प्रमाणीकरण अवष्य करायें। यह कार्य ब्लाॅक में निःशुल्क किया जाता है। आधार कार्ड और वोटर कार्ड में उम्र में अंतर नहीं होना चाहिए। 

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों के द्वारा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गीत-संगीत और नाटक के माध्यम से पहाड़पुर और मड़रा पंचायत/गाॅव में प्रदर्शन किया गया। स्थानीय लोगों ने बड़े ध्यान से योजनाओं को सुना, समझा और लाभ प्राप्त करने की ओर अग्रसर हुए।जिला सूचना जन सम्पर्क पदाधिकारी के द्वारा विभिन्न योजनाओं को स्टैंटिंग फ्रेम के माध्यम से काफी आकर्षक ढ़ंग से प्रदर्शित किया गया। जिलाधिकारी के द्वारा नवादा जिला पर तैयार किया गया डोकुमेंट्री फिल्म का भी दोनों जन संवाद कार्यक्रम में उसका विडिया दिखाया गया। मतदाता सूची में नाम दर्ज करने का भी निर्वाचन आयोग का आडियो सुनाया गया।जीविका दीदीओं ने अपने कार्य कलाप के बारे में सुनाया । पहाड़पुर में पंचायत सरकार भवन में जन संवाद कार्यक्रम में जीविका दीदीयों को क्रमषः 04 करोड़ 30 लाख का बैंक लिंकेज चेक दिया गया। आशा देवी और मधु देवी ने अपना फिडबैक लोगों के साथ साझा किया। सतत् जीविका उपार्जन के तहत 30 लाख का चेक उप विकास आयुक्त के द्वारा प्रदान किया गया।रोह प्रखंड मडरा जन संवाद कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त के द्वारा जीविका दीदीयों को 12 करोड़ 57 लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया। मडरा पंचायत के मुखिया शैलेन्द्र महतो ने पईन की उड़ाही और अतिक्रमण, खेल मैदान का विकास और चहारदिवारी, कृषि फिडर आदि की मांग किया।उप विकास आयुक्त ने खेल मैदान को विकसित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।जन संवाद कार्यक्रम में मंच का संचालन कौआकोल प्रखंड के पहाड़पुर में श्री अखिलेष कुमार अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर एवं रोह प्रखंड के मडरा में श्री आदित्य कुमार पियूष अनुमंडल पदाधिकारी रजौली के द्वारा बेहतर ढ़ंग से किया गया।जन संवाद कार्यक्रम में कार्यपालक अभियंता विद्युत, पीएचईडी, श्रीमती प्रियंका कुमार डीवीडी षिक्षा विभाग, श्री मनोज गिरि डीपीएम जीविका, प्रखंड विकास पदाधिकारी कौआकोल श्री सुनील कुमार चांद, अंचलाधिकारी श्रीमती अंजली कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी रोह, अंचलाधिकारी रोह के साथ कई पदाधिकारी एवं सैंकड़ों की संख्या में आमजन उपस्थित थे।


हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)




Previous Post Next Post