अमर्यादित अश्लील बयान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाया मुख्यमंत्री का पुतला

👉

अमर्यादित अश्लील बयान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाया मुख्यमंत्री का पुतला


विप्र.
 टिकारी(गया)

जनसंख्या नियंत्रण के बारे मे सदन मे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दिए गए अश्लील अमर्यादित बयान के विरुद्ध राजनीतिक दलों ही नहीं बल्कि आम लोगों के बीच अब खुलकर चौक चौराहे पर चर्चा सुनी जा रही। मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए बयान के विरुद्ध बुधवार को भजपा कार्यकर्ताओं द्वारा  नगर मण्डल अध्यक्ष पुष्पा चौरसिया के नेतृत्व में जुलूस निकालने के उपरान्त मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। भाजपा  के सैकडों कार्यकर्त्ता हाथों मे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला लिए नारे लगाते नगर  की हृदय स्थली महावीर स्थान चौक मुख्यमर्ग दुर्गास्थान चौक, बाजार , बस स्टैंड, राज इंटर कॉलेज के सामने से गुजरते हुए बेलहड़िया मोड़ पहुंच पुतले को आग के हवाले किया। पुतला दहन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगर मण्डल अध्यक्ष पुष्पा चौरसिया ने कहा कि जनता विशेषकर महिला सामाज कभी माफ नहीं करेगी। वहीं भाजपा नगर मण्डल उपाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद रंजीत कुमार ने कहा  आजादी के 75 वर्ष के इतिहास मे देश का कोई भी मुख्य मंत्री ऐसा बयान नही दिया। नीतीश कुमार कहां प्रधानमंत्री  बनने का सपना देख रहे थे।संवैधानिक उच्च पद पर आसीन मुख्यमंत्री की सोच इतने निम्न स्तर की हो जाएगी। वार्ड पार्षद रंजीत कुमार ने कहा कि मुख्य मंत्री नीतीश कुमार एक ओर तो  बराबरी की बात करते हैं वहीं महिलाओं को केवल उपभोग की वास्तु समझते हैं। भाजपा नेता शशी कुमार प्रियदर्शी ने कहा कि  मुख्य मंत्री के अश्लील अमर्यादित बयान से आज़ शर्म भी शर्मशार हो रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज केवल बिहार की ही नही बल्कि पूरे देश की महिला उनके बयान को लेकर _ _ ।सूबे में भ्रष्टाचार, अपराध, गुंडाराज, लूट-गरीबी चरम पर है इसपर सरकार को ध्यान केंद्रित करना होगा। प्रदेश  की जनता की तमाम सारी बुनियादी ज्वलंत समस्याएं आज मुंह बाए खड़ी। गम भाजपा के लोग इस्तीफे की मांग करते हैं।संवैधानिक उच्च पद पर बने रहने का उन्हे अब कोइ औचित्य ही नही। नगर  उपाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद रंजीत कुमार, अनिरुद्ध शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि दीपक चौरसिया, नगर महामंत्री प्रभाष आनंद, सुधीर कुमार, रमेश कुमार, संजय गुप्ता, मोहित चौरसिया, राजेश रजक, गुंजन कुमार, राजू ठाकुर, सुधीर कुमार टूटू सहित दर्जनों कार्यकर्ता पुतला दहन मे शामिल थे। वहीं दूसरी ओर भाजपा जिला मंत्री प्रो वेंकटेश शर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र कुमार ने भी मुख्य मंत्री के बयान के कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा सम्पूर्ण नारी समाज को अपमानित करने के बाद अब सत्ता की कुर्सी पर बैठे रहने का उन्हे कोई अधिकार नहीं।



हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)




Previous Post Next Post